फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Examination centers built ten kilometers away from the city, special buses will not run

Bhiwani News: शहर के आसपास दस किलोमीटर दूर तक बने परीक्षा केंद्र, नहीं चलेंगी स्पेशल बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Examination centers built ten kilometers away from the city, special buses will not run
बस स्टैंड पर बूथों पर लगी बसों की और बढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एचटेट के लिए परीक्षा केंद्र शहर से करीब दस किलोमीटर दूर तक भी बनाए गए हैं। वहीं हरियाणा रोडवेज विभाग इन केंद्रों तक पहुंचने के लिए कोई स्पेशल बस नहीं चलाएगा। इसलिए परीक्षा पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचना भी अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह एचटेट को लेकर रोडवेज प्रशासन इस बार स्पेशल बस सेवा नहीं मुहैया कराएगा। इसकी वजह भी है कि इस बार अपने ही जिले में परीक्षार्थी एचटेट देंगे। मगर एक दुविधा ये भी है कि कुछ परीक्षा केंद्र शहरी दायरे से करीब दस किलोमीटर दूर हैं, जिन तक स्पेशल कोई भी परिवहन व्यवस्था नहीं रहेगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को खुद ही परीक्षा के निर्धारित समय से कई घंटे पहले पहुंचकर जांच प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने शनिवार और रविवार को ग्रामीण रूटों पर नियमित रूप से बसों का संचालन सुनिश्चित कराने का दावा जरूर किए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को शहर में बने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। हरियाणा रोडवेज परिवहन के भिवानी डिपो में 136 रोडवेज बस हैं। इसमें नौ नई बस भी शामिल हैं और तोशाम सब डिपो की बस भी शामिल हैं। रोडवेज विभाग के पास बसों की कमी है, ऐसे में ग्रामीण रूटों पर भी परिवहन सेवाएं लड़खड़ा रही हैं। कई रूटों पर तो सुबह और शाम को रोडवेज बसों का कोई निश्चित समय तक नहीं है, ऐसे में परीक्षार्थियों को निजी वाहनों या फिर अपने ही वाहनों के जरिये परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन

---
एचटेट में बस चलाने के संबंध में हमारे पर कोई निर्देश नहीं हैं, लेकिन फिर भी शनिवार और रविवार को जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बसों का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों को भी हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed