फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ex chief minister OP Chautal will sitting compartmental exam today

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला सहित 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी आज देंगे पूरक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ex chief minister OP Chautal will sitting compartmental exam today
शिक्षा बोर्ड सचिव हितेंद कुमार। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा बुधवार को होगी। बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में अंग्रेजी पास नहीं होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी परीक्षा देंगे। उनकी परीक्षा सिरसा के आर्य समाज रोड स्थित आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 बजे होगी। प्रदेश भर में 110 परीक्षा केंद्रों पर 45121 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से 57 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

ओपी चौटाला ने परीक्षा के लिए उम्र के हिसाब से लिखने के लिए सहयोगी मांगा है। साथ ही उनके हाथ पर भी चोट लगी हुई है। बोर्ड ने उनकी मांग पर लिखने के लिए सहयोगी को मंजूर कर दिया है। डीएलएड सहित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के 45121 विद्यार्थी 18 और 19 अगस्त को परीक्षा देंगे। इसके साथ ही दोपहर की शिफ्ट में डीएलएड की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम का सहित छह छात्रों का रोका गया था परिणाम
शिक्षा बोर्ड की तरफ से पिछले दिनों 12वीं की ओपन का परिणाम 34 फीसदी नंबर देते हुए जारी किया था। परिणाम जारी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला सहित छह छात्रों का परिणाम रोका गया था। इसकी मुख्य वजह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित बाकी परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी से परीक्षा पास नहीं की थी। शिक्षा बोर्ड के नियमानुसार दसवीं में अंग्रेजी पास होने वाला परीक्षार्थी ही 12वीं पास कर सकता है। उस नियम के तहत परिणाम को रोक लिया गया था और अब बुधवार को होने वाली परीक्षा में पूर्व मुख्यमंत्री परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

57 फ्लाइंग टीमें गठित
डीएलएड सहित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के 45121 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही दोपहर की शिफ्ट में डीएलएड की परीक्षा होगी। प्रदेश भर में 110 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नकल रोकने के लिए 57 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है।
- हितेंद्र कुमार, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed