फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   EVM locked in triple security circle of strong room, counting of votes will take place tomorrow

Bhiwani News: स्ट्राॅन्ग रूम के तिहरे सुरक्षा घेरे में बंद हुई ईवीएम, कल होगी मतों की गणना

Mon, 07 Oct 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 07 Oct 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
EVM locked in triple security circle of strong room, counting of votes will take place tomorrow
स्ट्रॉग रूम के गेट पर खड़े पुलिस कर्मचारी।
भिवानी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों भिवानी, तोशाम, लोहारू व बवानीखेड़ा की ईवीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला प्रशासन व जिला रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशों में स्ट्राॅन्ग रूम में पहुंचा दी गई है। इसके साथ ही ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई है। भिवानी जिले में कुल 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब इन मतों की गिनती आठ अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन



भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सभी ईवीएम को सुरक्षित रूप से एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। स्ट्राॅन्ग रूम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। आठ अक्तूबर को मतगणना के समय उम्मीदवार, ऑब्जर्वर व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्राॅन्ग रूम खोले जाएंगे। मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार, गणना एजेंट, आब्जर्वर व गणना अधिकारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। बाहर लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना के आंकड़ों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग जालियों में ईवीएम रखी गई है और दूसरी तरफ से गणना एजेंट राउंड वाइज निगरानी रख सकेंगे। गौरतलब है कि भिवानी जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है और आठ अक्तूबर को नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन


स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता प्रबंध : एसपी
पुलिस अधीक्षक भिवानी नरेन्द्र बिजारणिया ने कहा है कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया है। मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है। तीन स्तर में सुरक्षा का घेरा बनाया है। पहले स्तर में सीमा सशस्त्र बल के जवान मुस्तैद किए गए हैं। इसी तरह दूसरे घेरे में हरियाणा आर्म्ड पुलिस के जवानों को तैनात किया है। तीसरे घेरे में भिवानी पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। जो 24 घंटे पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा लेगी। स्ट्रॉन्ग रूम की तरफ जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं। आठ अक्तूबर मतगणना वाले दिन तक बिना चेकिंग व उद्देश्य जाने स्ट्रॉन्ग रूम जाने वाले किसी भी रास्ते से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए उप पुलिस अधीक्षक भिवानी अनूप को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनकी सहायता के लिए दो निरीक्षक की तैनाती की गई है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए संबंधित थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी को गश्त के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed