फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   evm, election, strong room

रात दो बजे सुरक्षा के बीच सील हुआ स्ट्रांग रूम

Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
evm, election, strong room
05 फोटो शिक्षाबोर्ड स्थित स्ट्रांग रूम में पर तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : Bhiwani
मतदान संपन्न होने के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को स्ट्रांग रूम में जमा करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। एक-एक अभिलेखों का मिलान कर ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। रात दो बजे तक अंतिम स्ट्रांग रूम सील किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम छह बजे तक चले मतदान के बाद ईवीएम जमा कराने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम साढ़े सात बे से ही मतदान कराने वाली टीमें ईवीएम लेकर शिक्षा बोर्ड पहुंचने लगी थी। देर रात सबसे पहले भिवानी, उसके बाद बवानीखेड़ा, तोशाम, लोहारू विस के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। प्रत्याशियों एवं एजेंटों की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑऊसिर ने स्ट्रांग रूम को सील किया। रात करीब दो बजे अंतिम स्ट्रांग रूम सील किया गया। कर्मचारी भी देर रात तक शिक्षा बोर्ड भी जुटे रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े पहरे में है ईवीएम : जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 71 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है और ईवीएम स्ट्रांग रूम में। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा है। यहां सुरक्षा का थ्री टीयर सिस्टम बनाया गया है। यहां सीआईएसएफ के जवान, पुलिस के जवान तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed