फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   EVM and VVPAT machines inside the strong room under three-tier security cordon.

Bhiwani News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम के अंदर ईवीएम व वीवीपैट मशीनें

Mon, 27 May 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT machines inside the strong room under three-tier security cordon.
​भिवानी।  में शिक्षा बोर्ड परिसर में ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा कर्मी तनात। 
भिवानी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम के अंदर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। वहीं स्ट्रांग रूम पर निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की भी निगाह है।
विज्ञापन

भिवानी के शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां पर चार विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। जिसमें भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू और तोशाम विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनकी चार जून को मतों की गणना होगी। हालांकि बवानीखेड़ा विधानसभा हिसार लोकसभा में आता है, मगर इसकी मतगणना भिवानी में ही होगी। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भिवानी, तोशाम और लोहारू विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गणना भी स्ट्रांग रूम में बनाए गए मतगणना केंद्र पर ही होगी। लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के बाद भी चुनावी ड्यूटी में शामिल अधिकारियों को चैन की सांस नहीं हैं, क्योंकि उन्हें मतदान के तुरंत बाद अब मतगणना की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी मतगणना में नौ दिन शेष हैं, ऐसे में प्रशासन भी मतगणना को लेकर रणनीति बनाने लगा है। वहीं स्ट्रांग रूम के बाहर सशस्त्र पुलिस बल सहित तीन स्तर की सुरक्षा लेयर बनाई गई है, जिसमें लोकल पुलिस भी शामिल है। वहीं स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को सील बंद कमरों के अंदर सुरक्षित रखा गया है, जहां तक न तो कोई अधिकारी पहुंच सकता है न वहां किसी को जाने की इजाजत है। स्ट्रांग रूम की सील पर भी दो जगह ताले लगे हैं। वहीं स्ट्रांग रूम की हर लोकेशन को सीसीटीवी कैमरों की नजरों में रखा गया है। यहां पर होने वाली जरा सी हरकत भी इनके अंदर कैद हो जाएगी।
विज्ञापन


रविवार अल सुबह तीन बजे तक लगी रही कर्मचारियों की भीड़
शनिवार देर शाम तक मतदान कराने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पोलिंग टीमें वापस स्ट्रांग रूम तक लेकर पहुंची। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कुछ दूर-दराज की जगहों से तो पोलिंग टीमें रात साढ़े दस बजे तक पहुंची। जहां बूथ वाइज ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को जमा कराते-कराते रविवार अल सुबह तीन बज गए। कर्मचारियों का मजमा यहां लगा रहा। दिनभर मतदान कराने की थकान के बावजूद देर रात तक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से मशीनों को संभलवाने के बाद ही वापस लौटे। वहीं रविवार सुबह ही वहां लगा टेंट हटाने के लिए कारिंदे पहुंचे, क्योंकि यहां देर रात तक गहमागहमी भरा माहौल था। अधिकारी भी माइक से बूथों से लौटी पोलिंग टीमों को पुकारते रहे और उनकी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को संभालकर उन्हें स्ट्रांग रूम तक पहुंचवाने में ही लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed