फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Everyone should get equal justice and equal opportunities

सभी को समान न्याय व समान अवसर मिले: कौशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Everyone should get equal justice and equal opportunities
बीआरसीएम लॉ कॉलेज में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
बहल। बीआरसीएम लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस मनाया। कार्यक्रम में भाषण व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल कौशिक ने विधिक साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी को समान न्याय प्राप्त हो और सभी को समान अवसर मिले इसके लिए मिलजुल कर प्रयास करना होगा। आमजन को उनके अधिकारों के साथ साथ उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधिक साक्षरता पर भाषण प्रतियोगिता व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रीतम को प्रथम व साहिल को द्वितीय स्थान मिला। जबकि पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में ईशा रानी पहले व मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्रोफेसर मिस भावना के निर्देशन में हुआ। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर मिस भारती के द्वारा किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. सुपर्णा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील शुक्ला, डॉ. शिंपी गेरा, राम घनघस, वीरेंद्र सिंह, अमित जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed