फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even though there is no sports stadium, children are being made to practice

Bhiwani News: खेल स्टेडियम नहीं फिर भी बच्चों को करवा रहे अभ्यास

Thu, 08 Aug 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Even though there is no sports stadium, children are being made to practice
जूई अनाज मंडी में बने अस्थाई खेल स्टेडियम में बच्चों को योग अभ्यास करवाते आजाद सिंह रापड़िया। 
जूई। हर इंसान के मन में एक कसक होती है कि जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करे। जब यह मुकाम इंसान हासिल नहीं कर पाता तो वह आने वाली पीढ़ी से उसकी उम्मीद करता है। ऐसी ही उम्मीद जूई कलां के आजाद सिंह रापड़िया ने लगाई।
विज्ञापन

48 साल के आजाद सिंह अपनी जवानी के दिनों में वेट लिफ्टिंग में देश के लिए पदक लाना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। अब आजाद सिंह जूई अनाजमंडी में युवाओं के सहयोग से एक अस्थाई खेल स्टेडियम बनाकर भविष्य के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर पर लड़कियां व लड़के विभिन्न खेलो में मेडल ला रही हैं। पुलिस और सेना में युवा भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

जूई अनाजमंडी में मार्केट कमेटी अधिकारियों से इजाजत लेकर गांव के युवाओं ने आजाद सिंह रापड़िया की अगुवाई में शहीद मान सिंह शहीद रिसाल सिंह के नाम एक अस्थाई खेल स्टेडियम बनाया। इसमें उन्होंने वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, दौड़ के लिए ट्रैक सहित जिम करने के लिए अपने स्तर पर सुविधा जुटाई। आजाद सिंह ने निस्वार्थ भाव से युवाओं को खेल, सेना व पुलिस के लिए जरूरी अभ्यास करवाना शुरू किया। आज उनके पास सैकड़ों बच्चे सुबह शाम अभ्यास करने आ रहे हैं। तोशाम विधायक किरण चौधरी ने जूई में खेल स्टेडियम के लिए 80 लाख रुपए मंजूर किये हुए हैं। खेल स्टेडियम की चहारदीवारी भी निकल गई है पर उसमें मिट्टी भरी जानी है। इसके लिए रुपये मंजूर हो तो बात बने। वर्तमान में कभी अनाजमंडी ग्राउंड पर तो कभी एसएल इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में बच्चों को अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई खेल स्टेडियम पर अभ्यास कर रही निशा, मनीषा, सुनीता, ज्योति, दीपिका, हरिता, प्रमिला, गजल ने बताया कि जूई में खेल स्टेडियम के निर्माण में मिट्टी भरत न होने की वजह से देरी हो रही है। सरकार के नियमों के हिसाब से भरत मनरेगा से होगा, अगर ऐसा हुआ तो जूई का खेल स्टेडियम तो दस साल में भी तैयार नहीं होगा। प्रशासन व सरकार जल्द से जल्द स्टेडियम का निर्माण करवाए ताकि हमें अभ्यास के लिए कभी निजी स्कूल व कभी अनाजमंडी खेल स्टेडियम में न भागना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed