फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after the strike ended, heaps of garbage remained in the city.

Bhiwani News: हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर में लगे रहे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Even after the strike ended, heaps of garbage remained in the city.
शहर के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के समीप मंदिर के सामने सड़क पर फैला कचरा।
भिवानी। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी शहरवासियों को कूड़े और गंदगी से राहत नहीं मिल पाई। शुक्रवार को नगर परिषद और ठेकेदार के कर्मचारी कूड़ा उठान में जुटे रहे लेकिन शहर में 75 से अधिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। वहीं करीब 55 जगहों से ही कूड़ा हटाया जा सका।
विज्ञापन

शहर के मुख्य रास्तों और बाजारों में जगह-जगह कूड़ा फैला रहा। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट, शिव मंदिर, बीटीएम चौक सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। वहीं सर्कुलर रोड की करीब दस दिनों से सफाई नहीं होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रही। नगर परिषद के संसाधनों की कमी भी कूड़ा उठान में बाधा बनी। शुक्रवार को घर-घर कूड़ा उठाने वाले टिप्पर ऑटो भी कम ही दिखाई दिए। कई वार्डों में टिप्पर ऑटो नहीं पहुंचे जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक लोडर मशीन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में कूड़ा भरकर डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया गया। हालांकि दिनभर में करीब 70 ट्रॉली कूड़ा ही डंपिंग यार्ड तक पहुंच पाया। सामान्य दिनों में शहर से प्रतिदिन करीब 100 टन कचरे का उठान किया जाता है। दादरी रोड स्थित डंपिंग यार्ड में भिवानी के अलावा बवानीखेड़ा और लोहारू से भी कूड़ा पहुंचता है। ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के तहत घर-घर कूड़ा उठान के लिए टिप्पर ऑटो लगाए गए हैं। शहर के 31 वार्डों में कूड़ा उठान के लिए ये टिप्पर ऑटो जीपीएस सिस्टम के जरिए निर्धारित रूट पर संचालित होते हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है लेकिन अत्यधिक मात्रा में कूड़ा जमा होने के कारण सफाई व्यवस्था सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed