फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after 50 days of CBI investigation, Manisha's death case remained unsolved.

Bhiwani News: सीबीआई की 50 दिन की जांच में भी मनीषा मौत मामले का रहस्योद्घाटन नहीं हुआ

Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Even after 50 days of CBI investigation, Manisha's death case remained unsolved.
भिवानी। सीबीआई की जांच को 50 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मनीषा की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। हालांकि सीबीआई की टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में तीन सितंबर से ही डेरा डाल मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। मनीषा की एम्स दिल्ली में कराए गए तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई हत्या की थ्योरी पर ही काम कर रही है। जबकि मनीषा के पिता संजय और परिजन शुरुआत से ही बेटी की हत्या की बात स्पष्ट कह चुके हैं। लेकिन अब भी हत्या और आत्महत्या के बीच पेंच फंसा है।
विज्ञापन

ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा की मौत 11 अगस्त को लापता होने के चंद घंटों बाद ही हो गई थी। जबकि पुलिस को उसका शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ था। शुरुआत में पुलिस ने मनीषा के शव को लावारिस कुत्तों द्वारा नोंच खाने व जहर निगलने से मौत की आशंका जताई गई थी। मनीषा के पहले पोस्टमार्टम में मनीषा की मौत गला रेतकर हत्या बताई गई थी। जबकि रोहतक पीजीआई के दूसरे पोस्टमार्टम में ये मौत आत्महत्या बताई गई। जिसमें मनीषा द्वारा जहर निगलने की बात कही थी। इसी वजह से मनीषा के दिल्ली एम्स में तीसरे पोस्टमार्टम की नौबत आई।
विज्ञापन

इस बीच मनीषा की मौत को लेकर सूबे में खूब बवाल मचा और कैंडल मार्च निकालने से लेकर लोग सड़कों पर भी उतरे। परिजनों और ग्रामीणों ने तो गांव में ही पक्का मोर्चा भी डाल दिया था। मामला सीबीआई के सुपुर्द हुआ और तीन सितंबर को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम दिल्ली से भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंची। सीबीआई को मनीषा मौत मामले की जांच में 50 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को बेरहमी से मारा गया है, आत्महत्या की नहीं कोई गुंजाइश : संजय
मनीषा के पिता संजय का कहना है कि बेटी मनीषा की बेरहमी से हत्या हुई है। आत्महत्या की कोई गुंजाइश नहीं है। बेटी के लापता होने के बाद से ही परिवार इस आशंका से घिरा था कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। लोहारू पुलिस को भी यह बताया था, लेकिन पुलिस ने शुरुआत से ही मामला खराब कर दिया। जिसकी वजह से ये नौबत आई है। सीबीआई की जांच में मनीषा की हत्या के प्रबल तथ्य सामने आए हैं। इसी को लेकर जांच आगे बढ़ रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed