फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Evaluation of 12th class answer sheets will start from today at 45 evaluation centers across the state

Bhiwani News: प्रदेशभर में आज से 45 मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू होगा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 09 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 12th class answer sheets will start from today at 45 evaluation centers across the state
 बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव। 
भिवानी। बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के बाद अब मंगलवार से प्रदेशभर में गठित 45 मूल्यांकन केंद्रों पर 12वीं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का श्रीगणेश कर देगा। इसके बाद 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू होगी। बोर्ड प्रशासन ने मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी है। बोर्ड प्रशासन का दावा है कि रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम भी जारी होगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने सोमवार को बोर्ड मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 1484 परीक्षा केंद्रों पर इस बार दसवीं और बारहवीं की पांच लाख 80 हजार 533 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। डॉ. यादव ने बताया कि बोर्ड प्रशासन द्वारा नकल के खिलाफ उठाए गए प्रभावी कदमों की वजह से पिछले पांच सालों की तुलना में इस साल नकल और पेपर लीक दोनों ही मामलों में काफी कमी आई है। ये सब बोर्ड प्रशासन द्वारा प्रश्नपत्र में हिडन फीचर्स और क्यूआर कोड के अलावा परीक्षाओं में बढ़ाई गई सतर्कता की वजह से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन

2018 में 43 तो इस साल 31 केंद्रों पर रद्द हुए पेपर
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष-2018 में 5064, वर्ष-2019 में 4444, वर्ष-2022 में 3551 केस दर्ज हुए थे। बोर्ड द्वारा अपनाई गई नई तकनीक के चलते प्रदेशभर में वार्षिक परीक्षा 2023 में मात्र 1741 एवं इस साल नकल के केवल 807 केस दर्ज हुए हैं। इसके अतिरिक्त इस वर्ष 31 परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं पेपर लीक होने से रद्द हुई। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष-2018 में 43, वर्ष-2019 में 109, वर्ष-2020 में 30, वर्ष-2022 में 63, वर्ष-2023 में 40 और वर्ष-2024 में 31 परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सालों के मुकाबले इस साल रिकार्ड समय में जारी होगा परीक्षा परिणाम
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष-2018 में सेकेंडरी का 51 दिन और सीनियर सेकेंडरी का 45 दिन, वर्ष-2019 में सेकेंडरी का 44 दिन तथा सीनियर सेकेंडरी का 46 दिन, वर्ष-2020 में सेकेंडरी का 116 दिन तथा सीनियर सेकेंडरी का 125 दिन, वर्ष-2022 में सेकेंडरी का 58 दिन तथा सीनियर सेकेंडरी का 49 दिन, वर्ष-2023 में सेकेंडरी का 52 दिन तथा सीनियर सेकेंडरी का 48 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थियों के भविष्य के दृष्टिगत इस वर्ष का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की अपेक्षा कम समय में ही घोषित करने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed