फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Engineers Association mobilized against the minister for being SDO

Bhiwani News: एसडीओ हो हडक़ाने पर मंत्री के खिलाफ लामबंद हुए इंजीनियर्स एसोसिएशन

Sat, 03 Jun 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Engineers Association mobilized against the minister for being SDO
बिजली निगम के सर्कल कार्यालय के बाहर मंत्री के अभद्रता को लेकर रोष प्रदर्शन करते पावर इंजीनियर्
भिवानी। पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले बिजली निगम के अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा टोहाना में बिजली विभाग के एसडीओ अमित के साथ जनता दरबार में अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया। बैठक में बिजली निगम के इंजीनियर्स ने मंत्री के व्यवहार को लेकर रोष जताया और निर्णय लिया कि जब तक मंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते तब तक उनकी सार्वजनिक बैठकों में निगम अधिकारी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

पावर इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा व एसडीओ नारायण प्रकाश ने कहा कि टोहाना में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जनता दरबार में पब्लिक के सामने ही एसडीओ अमित के साथ अभद्रता की और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के इंजीनियर के साथ मंत्री के इस तरह के अशोभनीय व्यवहार से पूरे प्रदेश में इंजीनियर्स में भारी रोष है और प्रदेश स्तर पर इंजीनियर एसोसिएशन ने इस मामले में रोष प्रदर्शन किया है। इंजीनियर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मंत्री इस मामले में माफी नहीं मांगते हैं तो निगम के अधिकारी उनकी जनता जनसुनवाई के दौरान भी बैठक में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed