फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   encroachment, nagar parishad, shopkeeper

अतिक्रमण हटाने को लेकर उलझे पुलिस और नप कर्मचारी, दुकानदारों ने समेटा सामान

Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
encroachment, nagar parishad, shopkeeper
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग स्थित नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को उठ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए एक बार फिर नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के शुरुआत में दोनों विभागों के कर्मचारी सामान उठाने को लेकर आपस में उलझते नजर आए और इस दौरान घंटाघर मार्केट के दुकानदारों ने अपना सामान भी अंदर रख लिया। हालांकि बाद में दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से शहर के सभी मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। करीब 20 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। वहीं नो पार्किंग जोन में खड़े 10 वाहनों को भी जब्त किया। इस दौरान बाजारों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस टीम की मौजूदगी में उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत घंटाघर चौक से की। अभियान ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर विक्रांत के नेतृत्व में चला। शुरुआत में नगर परिषद कर्मचारी अकेले सामान उठाने को लेकर उखड़ गए और विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों से पुलिसकर्मियों से भी मदद कराने की बात कही, जिस कारण विवाद हुआ। बाद में नप कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद नगर परिषद से अन्य कर्मचारी भी पहुंचे और अभियान को आगे बढ़ाया गया। विवाद के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी लग गई। मौके का फायदा उठाकर घंटाघर के दुकानों ने अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान समेट लिया।
विज्ञापन

दुकान के बाहर से सामान और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन किए जब्त
संयुक्त अभियान के दौरान नप और ट्रैफिक पुलिस टीम ने घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार, जैन चौक, दादरी गेट, रोहतक गेट तक अभियान चलाया। रोहतक गेट से फैंसी चौक होते हुए नया बाजार, फूलों वाला चौक, हांसी गेट तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 20 दुकानों के बाहर से सामान जब्त किया गया। ज्यादातर सामान फैंसी चौक क्षेत्र से जब्त किया गया। वहीं शहर के बाजारों से नो पार्किंग जोन में खड़े 10 दुपहिया वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चला रही ट्रैफिक पुलिस, जब्त वाहन उतरवा दिए शहर थाना में
अभियान के दौरान एक अन्य विवाद भी देखने को मिला। टीम जब बिचला बाजार में अभियान चला रही थी तो शहर थाना के पुलिस कर्मियों ने उनके क्षेत्र घंटाघर से सराय चौपटा, शहर थाना तक जब्त दुपहिया वाहनों को शहर थाना में उतरवा लिया। बाकी वाहनों को लेकर ट्रैफिक पुलिस अपने साथ ट्रैफिक थाना ले गई।
वर्जन:::
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। शुरुआत में नप कर्मचारी सामान उठाने में सहयोग की बात कर रही थी। हम तो सुरक्षा दे सकते हैं। पहले नप के कर्मचारी कम थे, बाद में नप से अन्य कर्मचारी आ गए थे। नप कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों से भी बात की। जिसके बाद दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और 10 दुपहिया वाहन जब्त किए। काफी दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया गया है।
- चंद्र सिंह, एसआई ट्रैफिक थाना पुलिस
वर्जन::::
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। करीब 10 वाहन और करीब 20 दुकानों के आगे से सामान जब्त किया गया है। तीन ट्रैक्टरों में सामान जब्त किया गया है। शुरुआत में कर्मचारियों की संख्या कम थी, तो सहयोग मांगा था। बाद में हमारे कर्मचारी आ गए थे।

- पुरुषोत्तम दानव, सफाई दरोगा, नगर परिषद

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान उठाने को लेकर आपस में ही उलझते पुलिस अधिकारी और नप दरोगा।  सं?

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान उठाने को लेकर आपस में ही उलझते पुलिस अधिकारी और नप दरोगा। सं?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed