{"_id":"6ad8fb76159314ffa4001f01","slug":"employees-furious-over-repeated-cancellation-of-meetings-to-stage-a-protest-on-the-27th-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159034-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बैठक बार-बार रद्द होने पर भड़के कर्मचारी, 27 को देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बैठक बार-बार रद्द होने पर भड़के कर्मचारी, 27 को देंगे धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए बार-बार बैठक तय कर अंतिम समय पर रद्द करने के विरोध में कर्मचारियों ने 27 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा सिवानी के बैनर तले कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
राज्य सह सचिव संदीप सोरखी, जिला सचिव सोमबीर पालवास और ब्रांच प्रधान तेजवीर ने बताया कि यूनियन पत्राचार के माध्यम से कर्मचारियों की जायज मांगें और समस्याएं लगातार अधिकारियों के समक्ष उठाती रही है। संगठन को बातचीत के लिए पहले भी दो बार बुलाया गया लेकिन दोनों बार अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इससे कर्मचारियों में रोष है।
यूनियन नेताओं के अनुसार कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फील्ड में तैनात कुछ कर्मचारी वर्तमान में कार्यालयों में डटे हुए हैं और अपनी स्थिति का अनुचित लाभ उठाकर फील्ड में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। यूनियन ने इन मुद्दों पर सुनवाई की मांग की है।