फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Emphasis on fostering discipline, leadership skills, and a spirit of patriotism; a call to the youth to contribute to nation-building.

Bhiwani News: अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

Thu, 26 Mar 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on fostering discipline, leadership skills, and a spirit of patriotism; a call to the youth to contribute to nation-building.
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स को सम्मानित करते प्रा
भिवानी। वैश्य महाविद्यालयमें 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी, भिवानी के दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। एनसीसी भारत के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। एनसीसी उन्हें शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है और उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।
विज्ञापन

महानिदेशक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश सेवा, सामाजिक कार्य और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने कौशल एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अनिल तंवर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल भरत महतानी, रोहतक ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरदीप सिंह बर्न, 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन भिवानी के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन और कर्नल थॉमस एंटनी, उप प्रधान पवन बुवानीवाला, विधायक एवं प्रबंधकारिणी समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. वंदना वत्स ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सभ्य समाज के निर्माण की नींव तैयार करता है। ट्रस्ट के प्रधान शिवरतन गुप्ता ने उल्लेख किया कि यह गौरव की बात है कि 60 वर्षों के अंतराल के बाद महानिदेशक दूसरी बार महाविद्यालय में पधारे। कार्यक्रम में कैडेट्स की जिज्ञासाओं के उत्तर भी दिए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमाया रंग :
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रा मुस्कान ने वीर शहीद रामफल फौजी की कहानी प्रस्तुत की। पूर्व छात्र अनूप रंगा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने माइम के माध्यम से पहल गांव में आतंकी हमले का मार्मिक चित्रण किया। कैडेट्स बास्को ने नृत्य से त्रिपुरा संस्कृति का चित्रण किया। खुशी भंडारी, निष्ठा शर्मा, प्राची शर्मा और एमए प्रथम वर्ष की छात्रा छवि ने एनसीसी के योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed