{"_id":"65be7d8836c5d32e2b0a0b78","slug":"emphasis-laid-on-finding-solutions-to-problems-with-the-help-of-science-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-112638-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: समस्याओं का विज्ञान के सहयोग से समाधान खोजने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: समस्याओं का विज्ञान के सहयोग से समाधान खोजने पर दिया बल
Sat, 03 Feb 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान छात्रा से मॉडल की जानकारी लेते प्राचार्य त्रिलोक चंद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्राचार्य त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवनीत सिंह व सह संयोजन डॉ. परमानंद व डॉ. अनिल कुमार रहे। इसमें भिवानी व चरखी दादरी के महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा नीमपाल सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा और समापन सत्र में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह गोदारा ने शिरकत की।
भौतिकी में राजकीय महाविद्यालय लोहारू प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा द्वितीय, बनवारी लाल जिंदल सुईवाला महाविद्यालय तोशाम तृतीय रहा। वहीं भूगोल में जनता महाविद्यालय चरखी दादरी प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम द्वितीय रहा। इस प्रकार वनस्पति विज्ञान में जनता महाविद्यालय चरखी दादरी प्रथम, वैश्य महाविद्यालय भिवानी द्वितीय रहा। जंतु विज्ञान में आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी प्रथम, वैश्य महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि ने वैश्विक परिदृश्य को अपनाकर व्याप्त समस्याओं का विज्ञान के सहयोग से सावधानीपूर्वक समाधान खोजने पर बल दिया। प्रतिभागियों ने भौतिकी, रसायनशास्त्र, प्राणिविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, मनोविज्ञान और भूगोल विषयों में विश्व की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हुए आकर्षक और जनोपयोगी मॉडल बनाकर रोचक एवं प्रभावी तरीके से उनकी कार्यशैली को समझाया। प्रतिभागियों ने वर्षा जल संरक्षण, जल शुद्धिकरण, वायु शुद्धिकरण, स्मार्ट सिटी, मीडिया वरदान या अभिशाप, बायोगैस, बायोप्लास्टिक, बायो खाद, चंद्रयान विषयों के साथ लगभग पचास मॉडल प्रदर्शनी में दर्शाए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कौशल सांगी, डॉ. सुनीता यादव व डॉ. राकेश शर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. विजेता नरवाल, प्रो. ईशा चौधरी, प्रो. अनीता शर्मा, प्रो. सविता गौर, प्रो. रेणु बाला, प्रो. ज्योति सहित समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
रसायन विज्ञान में बनवारी लाल जिंदल महाविद्यालय तोशाम प्रथम, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय लोहारू तृतीय रहा। मनोविज्ञान में राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी प्रथम, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय द्वितीय रहा। संगणक विज्ञान में महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, बनवारी लाल जिंदल सुईवाला महाविद्यालय तोशाम द्वितीय रहे।