फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eligible entangled in online application, only 37 percent sought help

ऑनलाइन आवेदन में उलझे पात्र, मुआवजा मांगा 237 ने मात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eligible entangled in online application, only 37 percent sought help
नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना महामारी के प्रकोप की चपेट में हजारों परिवार आए हैं, इनमें से सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनके परिवार के सदस्यों ने जान गवां दी। कोरोना संक्रमण ने अप्रैल 2020 में जिले में दस्तक दी थी। करीब दो साल के इस अंतराल में जिले में 665 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है। काफी परिवार ऐसे भी हैं जिन्हें अपने परिवार के सदस्यों को मुख्याग्नि देने का मौका तक नहीं मिला। इनके परिवार के सदस्यों को अन्य लोगों ने ही अंतिम संस्कार किया। वहीं उपचार के लिए लाखों रुपये लगाए, जिसके लिए कई लोगों ने कर्ज लिया तो कई लोगों ने अपनी बचत पूंजी को खर्च किया। लोगों को हुए आर्थिक नुकसान में कुछ राहत देने के लिए सरकार मृतक के परिजनों को 50-50 रुपये का मुआवजा दे रही है। जिले में अब तक 243 आवेदन किए है, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग ने 228 के आवेदनों का वेरिफिकेशन किया है, जबकि 15 आवेदनों में त्रुटि मिलने की वजह से उन्हें लंबित किया है।
विज्ञापन

दो लहरों में मिले 22 हजार से अधिक मिले संक्रमित
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना के 22414 मरीज मिले थे, जिनमें से 21758 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि 654 ने जान गंवाई है। जिले पहली लहर में से अधिक दूसरी लहर का अधिक संक्रमण रहा है। दूसरी लहर में सबसे अधिक मई में संक्रमित सामने आए थे।
विज्ञापन

तीसरी लहर में 4004 संक्रमित, 11 ने गंवाई जान
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने जनवरी में दस्तक दी थी। जिले में जनवरी में तीसरी लहर का सबसे अधिक प्रकोप रहा है। तीसरी लहर में अब तक 4004 संक्रमित मिले चुके हैं, जिनमें से 3949 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 11 की मौत हुई है। जिले में कोरोना के फिलहाल 44 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

101 फीसदी को पहली, जबकि 91 फीसदी को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी 2020 को पांच केंद्रों से टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी। जिले में नागरिक अस्पताल सहित 143 स्थायी टीकाकरण केंद्र है। स्वास्थ्य विभाग ने अबतक 851591 यानी 101 फीसदी को पहली और 761575 यानी 91 फीसदी को दूसरी डोज लगाई है। जबकि 7053 को बूस्टर डोज लगाई है। जिले शुक्रवार को 1214 को वैक्सीन की डोज लगाई है। इनमें से 1072 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 142 को बूस्टर डोज दी है।
राहत : नहीं मिला कोरोना का नया मरीज, 14 संक्रमित हुए स्वस्थ
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया, जबकि 14 संक्रमित स्वस्थ हुए है। कोरोना के फिलहाल 30 सक्रिय मरीज है, जबकि 20 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है और 10 मरीज शहरी क्षेत्र से है। कोरोना संक्रमित 28 मरीज होम आइसोलेट है और दो मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। शनिवार को कोरोना जांच के एक हजार सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है। हालांकि 835 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।

वर्जन
कोरोना संक्रमण से जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके लिए पात्र सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण से हुई मौत की पुष्टि की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की दी है, जिसके लिए तीन चिकित्सकों की कमेटी का गठन किया हुआ है। इसके जो भी पात्र से वे समय पर आवेदन करें, ताकि इसका लाभ मिल सके।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed