फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity staff on strike, bhiwanni, hindi news

कहीं पूरी सप्लाई तो कहीं बत्ती गुल

Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
electricity staff on strike, bhiwanni, hindi news
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली कर्मचारियों की दो दिनी हड़ताल का पहले दिन व्यापक असर देखने को मिला। बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई रही। दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रही। गैर हाजिर कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से हड़ताल सफल रही। 77 फीसदी से अधिक कर्मचारी गैर हाजिर रहे।23 सब डिवीजनों के निजीकरण और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार रात 10 बजे से बिजली कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए। रात 10 बजे ही आधे से अधिक शहर में बत्ती गुल हो गई। कहीं रात 12 बजे आई तो कही रात तीन बजे। कई जगह तो सुबह 11 बजे बहाल हो पाई। कुछ ऐसी कॉलोनियां रही जहां बुधवार सायं तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। चार-पांच फीडर भी ब्रेक डाउन हुए, जिन्हें ठीक करने में आधे से दो घंटे तक लग गए। बिजलीघर गेड, नया बाजार बिजली केंद्र, तोशाम ओवरब्रिज के पास बिजली निगम कार्यालय बंद रहे। कुछ कार्यालय खुले थे तो उनमें कर्मचारी नहीं थे। एसई कार्यालय में भी नाममात्र के कर्मचारी रहे।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारी ने लगाया फ्यूज
बिजलीघर गेड का सुबह करीब 10 बजे फ्यूज उड़ गया। ठेकेदार के कारिंदे फ्यूज ठीक करने पहुंचे। घंटों प्रयास किया मगर फ्यूज नहीं लगा। जिस कारण बिजली व्यवस्था भी ठप रही। आखिरकार दोपहर दो बजे के बाद वहां से गुजर रहे एक नियमित और हड़ताल में शामिल कर्मचारी ने ही लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए फ्यूज लगाया। कुछ और नियमित कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने के बावजूद ऐसा काम किया।
विज्ञापन


आज हड़ताल है, कल ठीक होगी लाइट
बिजली कर्मचारी हड़ताल है, लाइट कल ठीक होगी। इस तरह के जवाब बिजली शिकायत केंद्र में फोन करने वाले लोगों को मिल रहे थे। दिनभर में करीब 49 लोगों ने शिकायत केंद्र में फोन कर शिकायत की। वहीं बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में भी घंटों गुल रही बिजली
करीब दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बिजली घंटों गुल रही। शहर के हनुमान गेट, कोंट रोड, शांति नगर, रोहतक गेट क्षेत्र, टाइयान पाना, लक्ष्मीनगर, गुजरों कीढाणी, बावड़ी गेट, कृष्णा कॉलोनी, वीरवान पाना, एमसी कॉलोनी आदि अनेक कॉलोनियों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही।

गांवों में फुल चली बिजली, रात की है टेंशन
जिन गांवों में दो-दो घंटे बिजली आती थी वहां दिनभर बिजली रही। विभाग अधिकारियों को रात की टेंशन सता रही है। रात 10 बजे शहर में भारी बिजली कट हो सकता है। इसका कारण लोड से फ्यूज उड़ना। 10 बजे ड्यूटी पर आने वाले नियमित कर्मचारी आते ही फ्यूज बदल देते है मगर अनुबंधित कर्मचारियों से निगम अधिकारी रिस्क नहीं लेना चाहते।

कहां कितने कर्मचारी रहे गैर हाजिर
नियमित
कार्यालय              नियमित कर्मचारी    गैर हाजिर    
सर्कल ऑफिस        29            16
एक्सईएन सिटी डिवीजन    451            354
एक्सईएन सबअर्बन        291            200
एक्सईएन  चरखी दादरी    379            327

आउट सोर्सेज स्टाफ
कार्यालय              नियमित कर्मचारी    गैर हाजिर    
एक्सईएन सिटी डिवीजन    233            148
एक्सईएन सबअर्बन        321            243
एक्सईएन  चरखी दादरी    356            306

जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, जताया रोष
हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर शहर में जुलूस निकाला और नारेबाजी कर निजीकरण का विरोध किया। कर्मचारियों का नेतृत्व ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के नेता बलजीत शर्मा व रामनिवास कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। मंच का संचालन सेवानिवृत्त बिजली विभाग के एक्सईन सज्जन सिंगला ने की। बिजली कर्मचारियों का सर्व कर्मचारी संघ हरियायाणा, कर्मचारी महासंघ, सीटू, जनवादी महिला समिति, किसान, नौजवान सभा, एसएफआई, परिवहन विभाग, नगरपालिका, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, हेमसा, सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी समर्थन किया। जुलूस नेहरू पार्क से शुरू होकर हांसी गेट तक गया। मौके पर सीटू के जिला प्रधान ओम प्रकाश, अध्यक्ष बलजीत शर्मा व रामनिवास कौशिक ने भी अपने विचार रखे।

प्रदर्शन में खुशीराम रंगा, का. विनोद, विनोद गिल, जगदीश सांगवान, राजपाल चाहर, प्रविंद्र भाण्ड़वा, विनोद माजरा, लोकेश, नरेंद्र बामला, ऋषिराम शर्मा, दुलीचंद यादव, अमीर सिंह, बिमला घनघस, कृष्णा सिवाच, संतोष देशवाल, सरोज, सुनीता, शीला, बबीता, राम भतेरी, ईश्वर शर्मा, नरेंद्र दिनोद, संदीप सांगवान, राज कुमार दलाल, नागेश, सूरजभान, महेंद्र बड़ाला, पवन सिंह,  कमल कांगड़ा, रवि, सहदेव सिंह, सुकेश कुमार,  सुरेंद्र दिनोद, राजाराम, भगवान सिंह, अनिल, धर्मबीर कूंगड़, अभिषेक शर्मा, सुमित, युद्धबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed