फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity sraff on strike, water problam, bhiwani

बिजली के साथ अब जल संकट

Fri, 01 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
electricity sraff on strike, water problam, bhiwani
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी लोगों के परेशानी का सबब बनी रही। न केवल बिजली संकट बल्कि लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। लगभग सभी कॉलोनियों में अन्य दिनों की अपेक्षा पानी की सप्लाई कम रही। फ्यूज उड़ने व ट्रांसफार्मर खराब, तार टूटने और जंपर उड़ने की वजह से दिनभर बिजली आपूर्ति लड़खड़ाती रही और लोग परेशान होते रहे। बिजली निगम के 2068 कर्मचारियों में से 1579 कर्मचारी गैर हाजिर होकर हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

23 सब डिवीजनों के निजीकरण और अन्य मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर है। कर्मचारी मंगलवार रात 10 बजे से हड़ताल पर है। निगम के 2068 में से 1579 कर्मचारी यानी करीब 77 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इनमें नियमित 1150 कर्मचारियों में से 903 गैर हाजिर रहे तो अनुबंध पर लगे 681 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। शहर के हालुवास गेट, बैंक कॉलोनी, हनुमान ढाणी, एमसी कॉलोनी, टाइयान पाना, सोम चौखान गली, अनाजमंड़ी, शांति नगर आदि अनेक कॉलोनियों में या तो सप्लाई आई नहीं या फिर बहुत कम आई।
विज्ञापन


नियमित सप्लाई का फंडा पड़ा भारी
बिजली निगम ने फ्यूज उड़ने या अचानक लोड आने की समस्या से बचने के लिए लगातार सप्लाई की योजना बनाई। मगर यह समझदारी भी थोड़ी भारी पड़ी। दरअसल लगातार सप्लाई से ट्रांसफार्मरों में दिक्कत आई। तारे टूटी और जंपर उड़े। करीब आठ से 10 ट्रांसफार्मरों में दिक्कत आई। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार दिनभर में 59 शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कालोनियों में लगे घंटों कट
शहर के जवाहर चौक, भग्गनपुरी, पुरानी अनाजमंड़ी, बिचला बाजार, रामदत्तों की गली, मस्तों की गली,  सुभाष गली, शांतिनगर गली नंबर 15, चंदूहेड़ा, चौखान गली, भगत सिंह मार्केट, रूपा-चंपा गली, भोजावाली माता मंदिर क्षेत्र, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, नाई भाटान गली आदि क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।


जुलूस निकालकर जताया रोष
बिजली विभाग के 23 सब डिविजनों को निजी कंपनियों के हवाले करने के विरोध में कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकालकर रोष जताया। हरियाणा ज्वाईंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारी सुबह 11बजे नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी उन्हें समर्थन दिया। यहां रोष सभा कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों, निजीकरण का विरोध किया गया। यहां सभा के बाद सभी जुलूय के रूप में प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट पहुंचे। कर्मचारी नेता राजेश सांगवान व रामनिवास कौशिक ने मंच संचालन किया। रामनिवास कौशिक ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व कर्मचारी महासंघ के अलावा किसानसभा, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, सीआईटीयू, मनरेगा कामगार यूनियन ने अपना समर्थन दिया। सभा में सीआईटूयू के जिला अध्यक्ष का. ओमप्रकाश,  सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, रमेश चांगिया, ओमबीर, धर्मबीर भाटी, बलजीत शर्मा, नरेंद्र बामला, लोकेश, जय प्रकाश परमार,  सज्जन सिंगला, दरियाव सिंह, राजबीर गुर्जर, फते सिंह, राजबीर कलानौर, संतोष देशवाल, सरोज श्योराण, बिमला घनघस आदि  मौजूद रहे। कार्यकारी अभियंता संजय रंगा का कहना है कि चूंकि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने कोई व्यवधान नहीं डाल है, इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed