फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity minister, statement, janta darbar

विपक्ष का काम आंदोलन को हवा देना, हम भी विपक्ष में होते तो किसान आंदोलन को हवा देते : रणजीत चौटाला

Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
electricity minister, statement, janta darbar
भिवानी। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस का समर्थन करते हुए बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि विपक्ष में कोई भी हो, आंदोलन को हवा देता है। विपक्ष का काम आंदोलन को हवा देना होता है। हम भी विपक्ष में होते तो किसान आंदोलन को हवा देते। बिजली मंत्री रविवार सुबह भिवानी पहुंचे। उन्होंने भीम स्टेडियम में हरियाणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अलावा शहर में छह से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान वे विपक्ष पर निशाना साधने से भी नहीं चूके।
विज्ञापन

बरोदा उपचुनाव में कड़ा मुकाबला
भीम स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने पराली जलाने पर जुर्माने व सजा के प्रावधान का समर्थन किया और कहा कि हमें सबसे पहले लोगों की जान बचानी है। बरोदा उपचुनाव पर रणजीत चौटाला ने कहा कि वहां कड़ा मुकाबला है और फैसला वहां के लोग करेंगे, लेकिन उम्मीद भाजपा की जीत की है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो गया, लेकिन हमारा बिजली निगम लाभ में रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग बिल नहीं भरते, उनका इलाज भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed