{"_id":"651094bc7d70d06e4408d894","slug":"electricity-failure-on-many-feeders-of-the-city-clouds-remain-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-5961-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर के कई फीडरों पर बिजली गुल, छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर के कई फीडरों पर बिजली गुल, छाए रहे बादल
Mon, 25 Sep 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कई फीडरों पर रविवार सुबह से ही बिजली गुल रही। उमस भरे मौसम में बिजली खपत भी बढ़ गई है। सर्कल में रोजाना 92 लाख यूनिट बिजली खपत हो रही है। रविवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि छुट्टी के बावजूद बिजली गुल रहने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों की बैचेनी भी बढ़ गई।
निगम अधिकारियों की मानें तो अचानक उमस की वजह से सब स्टेशन से बिजली खपत बढ़ गई है। रविवार को कई हिस्सों में बिजली निगम कर्मचारियों ने लाइनों पर मेंटनेंस कार्य का भी दावा किया। हालांकि उपभोक्ताओं को मेंटनेंस कार्य किए जाने से पहले बिजली कट की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।
मंडी में भी बढ़ी किसानों की मुश्किलें
रविवार को भिवानी जिला मुख्यालय में बाजरा की सरकारी खरीद नहीं की गई। अधिकारियों ने छुट्टी के दिन कोई खरीद नहीं की। ऐसे में जो किसान पहले से ही बाजरा की फसल के साथ मंडी पहुंचे थे। अचानक मौसम बदलाव देखकर उनकी चिंता भी बढ़ गई। बारिश हुई तो किसानों की बाजरा की फसल खराब हो जाएगी, क्योंकि मंडी में खुले आसमान के नीचे रखे बाजरा की बारिश से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। हैफेड अधिकारियों द्वारा सोमवार से मंडी में बाजरा की खरीद की जाएगी। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी बाजरा की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
रविवार को कई फीडरों पर मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से शहरी दायरे के कुछ हिस्सों में बिजली बाधित हुई है। निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाया जा रहा है। चौबीसों घंटे बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
रविवार को भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में बाजरा खरीद नहीं की गई है। सोमवार से मंडी में बाजरा की खरीद कराई जाएगी। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी बाजरा संबंधित एजेंसी के माध्यम से खरीदा जाएगा। जिसके निर्देश कर्मचारियों को संबंधित अधिकारियों ने जारी किए हैं।
-योगेश शर्मा मंडी सुपरवाइजर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।