फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity department, electricity theft, team

बिजली चोरी पकडने गई बिजली निगम की टीम पर हमला

Sat, 22 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
electricity department, electricity theft, team
लोहारू थाने में खड़ी हमले में तोड़ी गई बिजली निगम की गाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
गांव नकीपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई ढिगावा बिजली निगम की टीम के साथ कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। बिजली निगम ढिगावा के एसडीओ नारायण प्रकाश ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढिगावा के एसडीओ बिजली निगम नारायण प्रकाश ने बताया कि उन्होंने बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीम बनाई थी। जिसका नेतृत्व में वे स्वयं कर रहे थे। टीम में जेई पवन कुमार, मामन चंद, दलबीर सिंह, कृष्ण, प्रमोद कुमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, प्रदीप, विनोद, अनिल व ड्राइवर सुरेंद्र शामिल थे। उनकी टीम ने गांव नकीपुर मेें चंद्रभान, दलीप व विजय के घर में बिजली चोरी पकड़ी और उसका मोबाइल में वीडियो बनानी शुरू कर दिया। इतने में उनकी टीम पर कई लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि दो कर्मचारियों के मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिए गए और कई कर्मचारियों के जेब से रुपये भी निकल लिए गए। शिकायत में आरोप लगाया कि पूरी टीम को बंधक बनाकर पिटाई की गई। हमलावरों ने गांव में नहीं घुसने देने और जान से मारने की धमकी दी। बाद में एसडीओ द्वारा पुलिस की सूचित करने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हमलावर फरार हो गए। एसडीओ ने शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने मामले की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed