फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electricity consumption increased by 11 lakh units in three days in Bhiwani and Charkhi Dadri.

Bhiwani News: भिवानी और चरखी दादरी में तीन दिन में बढ़ गई 11 लाख यूनिट बिजली की खपत

Tue, 21 May 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 11 lakh units in three days in Bhiwani and Charkhi Dadri.
लू से बचाने के लिए बच्चे पर गमछा ओढाकर गंतव्य की ओर जाती महिला। संवाद
भिवानी। हीट वेव जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। भिवानी और चरखी दादरी जिलों में पिछले तीन दिन के अंदर करीब 11 लाख यूनिट रोजाना बिजली की खपत बढ़ गई है। अचानक बढ़े लोड से ओवरलोड हुए सब स्टेशनों पर दिनभर बिजली के कट पर कट लगे। जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन

अत्यधिक गर्मी की वजह से पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना ही ढाई सौ मरीज इस मर्ज को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं शहर की सड़कों पर भी गर्मी की तपिश बढ़ी है, जिसकी वजह से बाजारों में भी विरानी छाई रही। शहर में शीतल पेय पदार्थों के सहारे ही लोगों के सूख रहे कंठ को सहारा मिला।
विज्ञापन

दस मई को भिवानी सर्कल में बिजली की खपत 86.77 लाख यूनिट थी, जो सोमवार को 97.45 लाख तक पहुंच गई। अगर गर्मी के तेवर इसी तरह रहे तो ये खपत एक करोड़ तक पहुंचने की संभावना बनी है। भिवानी सर्कल में आने वाले भिवानी और चरखी दादरी जिलों में ये बिजली की अत्यधिक खपत भी मानी जा रही है। क्योंकि औसतन रोजाना 80 से 86 लाख यूनिट की ही खपत बनी रहती है। मगर तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया है। ऐसे में हर जगह तपिश बढ़ी है। दससे निजात पाने में कूलर और एसी भी फेल हो गए हैं। दिनभर बिजली के कट पर कट लगने से गर्मी में लोगों की बेचैनी और अधिक बढ़ गई। वहीं गर्मी की वजह से सरकारी विभागों में भी सन्नाटा छाया रहा। कर्मचारी भी चुनावी ड्यूटी में मशगूल रहे। गर्मी के कारण सरकारी विभागों में भी बहुत कम लोगों की आवाजाही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पिछले दस दिनों में भिवानी सर्कल की बिजली खपत
दिन- बिजली खपत लाख यूनिट में- तापमान अधिकतम और न्यूनतम
10 मई- 86.77- 41.7- 28.4
11 मई- 89.37- 40.9- 26.5
12 मई- 87.43- 42.2- 27.7
13 मई- 87.55- 42.3- 27.8
14 मई- 89.31- 41.9- 27.8
15 मई- 87.75- 42.6- 27.7
16 मई- 92.00- 42- 30
17 मई- 91.07- 43.2- 29.5
18 मई- 94.00- 44.5- 29
19 मई- 97.44- 44- 30
20 मई- 97.45- 45.7 30.1
अत्यधिक गर्मी के मौसम में अचानक ही बिजली की खपत बढ़ गई है। अधिकांश फीडरों और सब स्टेशनों पर गर्मी को ध्यान में रखते हुए पहले ही बिजली संसाधनों की क्षमता को बढ़ाया गया है। वहीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह से खपत बढ़ने पर भी बिजली आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है।

-संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता, अर्ध शहरी डिविजन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
तेज धूप में अचानक घर से बाहर निकलना सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। दोपहर के समय अति आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले। ऐसे मौसम में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं, जिससे शरीर के अंदर पानी और जरूरी तत्वों की भी कमी हो रही है। समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें और हिट वेव की हिदायतों का पालन करें।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article