फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electrician going to nephew-niece's wedding dies in road accident

भतीजा-भतीजी की शादी में जा रहे इलेक्ट्रिशियन की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electrician going to nephew-niece's wedding dies in road accident
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर ढाणी खुशहाल के समीप वीरवार देर रात करीब साढ़े दस बजे हुए सड़क हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। हादसा बाइक और आल्टो कार के बीच हुआ, जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी 32 वर्षीय सुनील अपनी मौसी के पोता-पोती (भतीजा-भतीजी) की शादी में शिरकत करने के लिए वीरवार देर रात को बाइक से ढाणाकलां जा रहा था। जब वह ढाणी खुशहाल के समीप पहुंचा तो हांसी की तरफ से भिवानी की ओर आ रही एक आल्टो कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए और सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक दो बच्चों का पिता था। वहीं मृतक के बड़े भाई अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई हांसी के समीप ढाणाकलां गांव में अपनी मौसी के पोता और पोती की शादी में शिरकत करने के लिए बाइक पर देर रात भिवानी से चला था। उन्हें रात पौने 11 बजे फोन पर सूचना मिली कि सुनील का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उसका भाई सड़क पर पड़ा था और उससे थोड़ी दूर ही उसकी बाइक के क्षतिग्रस्त हालत में थी। इसी के साथ एक आल्टो कार भी थोड़ी दूर जाकर रुकी हुई थी। सुनील को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल ने बताया कि वे पांच भाई बहन हैं। सुनील उससे छोटा था और भिवानी के रोहतक गेट क्षेत्र में उसकी इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। वीरवार को ही शादी थी, इसलिए देर रात को बाइक से शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। सुनील के दो लड़के हैं। एक लड़का 14 और दूसरा 11 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed