फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   election result, celebration

जीत के जश्न में डूबे प्रत्याशी और समर्थक

Fri, 25 Oct 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
election result, celebration
138ए फोटो तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी की जीत के बाद विजय नगर स्थित उनके आवास पर उमड़ा का? - फोटो : Bhiwani
जीत के बाद उम्मीदवार और उनके समर्थन जीत के जश्न में डूब गए। भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहर के बाजारों में विजय जुलूस निकाला तो बवानीखेड़ा विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले विधायक बिशंबर वाल्मीकि को जुलूस के रूप में गांव खरक तक ले जाया गया। जेपी दलाल के समर्थकों ने भी जीत की खुशी मनाई वहीं कांग्रेस से एकमात्र विजेता रही किरण चौधरी ने अपने घर की छत से सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न : विधानसभा चुनावों में लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। जैसे ही जेपी दलाल को विजयी घोषित किया गया तो भाजपाई सड़कों पर उतर आए तथा मिठाइयां बांटकर तथा डीजे बजाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोहारू हलके में पहली बार कमल खिला है जो लोगों ने भाजपा की विकासपरक नीतियों एवं सरकार की नेक नीयत को अपना मत दिया है।
विज्ञापन

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सरपंच गजानंद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय ईशरवालिया, रामवतार ईशरवालिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुरानी अनाज मंडी में खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल से सरोबार कर दिया तथा भाजपा व जेपी दलाल के नारे लगाए। सरपंच गजानंद अग्रवाल ने कहा कि लोहारू हलके के लोगों ने भाजपा में विश्वास जताया है वह सरकार की विकास की नीतियों का परिणाम है। वहीं, ब्रह्मदत्त मेमोरियल हाल में डॉ. दयानंद जावला, संजय लालावासिया, सुभाष महमिया सहित अन्य लोगों ने कस्बे में डीजे सहित जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुशील केडिया ने मेन बाजार में जलेबी की स्टाल लगाकर लोगों को जीत की खुशी में मिठाई खिलाई तथा जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटोदी विधानसभा से सत्यप्रकाश जरावता के विधायक बनने पर जताई खुशी : विधानसभा चुनाव में पटोदी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश जरावता के विधायक चुने जाने पर स्थानीय हांसी गेट पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। आरपीआई से लोकसभा प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि सत्यप्रकाश जरावता की जीत से भाजपा और अधिक मजबूत होगी तथा प्रदेश में दलित समाज के हितों के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को पूरा मान सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में दोबारा से सत्ता बनाएगी। इस अवसर पर प्रकाश सिंगल, बलजीत जोगी, श्यामलाल मेधवाल, सोनू खन्ना, रवि खन्ना, आकाश जोगपाल, सुमित जोगी, अजीत दहिया, हरिराम, सुदर्शन, रोशनलाल एडवोकेट, विजय सिंहमार, संजु राणा, प्रेमपाल परमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

जेपी की जीत पर मना जश्न : लोहारू में भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल की जीत पर उनके समर्थकों ने मतगणना भवन के बाहर और लोहारू में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल की जीत की खुशी का इजहार किया है और हलके की जनता का आभार प्रकट किया है और कहा कि अब विकास कार्यों को गति दी जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी चौ. सोमवीर सिंह और जजपा प्रत्याशी अलका आर्य एवं इनेलो के राजसिंह गागड़वास ने कहा कि लोहारू हलके की जनता उन्हें भरपूर समर्थन प्रदान किया है जबकि हार जीत तो एक सिक्के पहलू हैं। जनता का फैसला सर आंखों पर उन्होंने कहा कि लोहारू हलके की जनता से उनका स्नेह हमेशा बना रहेगा तथा वे जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करेंगे।

142 फोटो बहल में लोहारू से भाजपा प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता।

142 फोटो बहल में लोहारू से भाजपा प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता।- फोटो : Bhiwani

131 फोटो जीत का खूब उड़ा गुलाल....भिवानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम सर्राफ की जीत के बाद जश्न

131 फोटो जीत का खूब उड़ा गुलाल....भिवानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम सर्राफ की जीत के बाद जश्न- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed