फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Election committee will be formed soon to conduct bar elections

Bhiwani News: बार चुनाव कराने के लिए जल्द गठित होगी चुनाव कमेटी

Wed, 08 Jan 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Election committee will be formed soon to conduct bar elections
भिवानी। जिला बार चुनाव को लेकर जल्द ही कमेटी का गठन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी अब जल्द पूरी हो जाएगी। हालांकि चुनाव से पहले मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां भी दर्ज होंगी। इसके बाद ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं बार से जुड़े कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता भी ऐसे हैं, जिन्हें चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

भिवानी बार का चुनाव 28 फरवरी को होगा। दस जनवरी तक मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव कमेटी की सक्रिय भूमिका शुरू होगी। दरअसल, बार चुनावों में दावेदार अभी से अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं। पिछली चार योजनाओं से एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ही जीत दर्ज करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव में नए चेहरे और पुराने धुरंधरों के बीच टक्कर रहेगी।
विज्ञापन

भिवानी जिला बार में 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। इसमें मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं को शपथ पत्र भी देना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वे मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बन पाएंगे। बार चुनावों को लेकर बुधवार को भी जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की पहली महिला अधिवक्ता 80 वर्षीय सावित्री देवी भी करेंगी मतदान
भिवानी जिला बार में एडवोकेट सावित्री देवी (80) भी मतदान करेगी। सावित्री देवी हरियाणा की पहली महिला अधिवक्ता के तौर पर भी जानी जाती हैं। सावित्री देवी ने भिवानी बार में 1968 से महिला अधिवक्ता के तौर पर अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। उस समय कोई भी महिला अधिवक्ता प्रदेश में नहीं थी। सावित्री देवी ने बताया कि वह हर बार चुनावों में मतदान करती आ रही हैं। इस बार भी वो मतदान में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed