फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elderly woman died of corona, eighth death in third wave

कोरोना से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, तीसरी लहर में आठवीं मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman died of corona, eighth death in third wave
भिवानी। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण का पीक भले ही बीत चुका है, मगर अब संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। दो दिन बाद सोमवार को एक ओर कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। यह जिले में तीसरी लहर के दौरान आठवीं मौत है। जिले में अब तक 662 संक्रमित जान गवां चुके हैं। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि जिले में संक्रमित केसों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को जहां 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं 187 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव पालुवास निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के रूप में हुई है, जोकि गृहिणी थी। 27 जनवरी को महिला की कोरोना जांच करवाई, जिसमें वह संक्रमित मिली। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसके उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल करवाया, जहां पांच फरवरी को उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हालांकि महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई थी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मरीज मिले हैं, जबकि 187 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीसरी लहर में अब तक 3442 संक्रमित मिले हैं। हालांकि इनमें से 2992 मरीज स्वास्थ हो चुकी है। बावजूद इसके लोग लगातार ही लापरवाही बरत रहे है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में बढ़ रही लापरवाही
जिले में कोरोना संक्रमण जहां लगातार अपने पांव पसार रहा है, वहीं दूसरी ओर लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र, सरल केंद्रों में विभिन्न कार्य करवाने के लिए लोग आए थे। इन कार्यालयों में कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करने निर्देश तो दीवारों में चस्पाए गए हैं मगर यहां न तो कर्मचारी पालन कर रहे है और न ही आमजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
1700 सैंपल की आज आएगी रिपोर्ट
जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नागरिक अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी पर सैंपलिंग और वैक्सीनेशन की व्यवस्था है। सोमवार को जिलेभर में 1700 लोगों के सैंपल लिए है। जिले में 1282 की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है।
-----
24 मरीजों को किया अस्पताल में दाखिल
जिले में कोरोना के 442 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 418 मरीज होम आइसोलेट और 24 मरीज अस्पताल में दाखिल है। इनमें से नागरिक अस्पताल में पांच, योगी नाथ अस्पताल लोहानी में एक, ईएसआई अस्पताल में पांच, चुघ अस्पताल में तीन, कदम अस्पताल में एक, पीजीआईएमएस रोहतक में एक, हिसार में पांच, गुरूग्राम में तीन संक्रमित दाखिल है।

-----
सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 45
कैरू 52
लोहारू 55
मानहेरू 45
मीरान 37
तोशाम 51
जमालपुर 42
---
वर्जन:
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में आठ संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ऐसे में आमजन से अपील है कि कोई लापरवाही न बरतें और कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही कार्यालयों में काम करते समय विशेष सावधानी रखें। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed