फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three bullets fired at elder man in a dispute over money transaction in Bhiwani

भिवानी: पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में बुजुर्ग को मारी तीन गोलियां

Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
सार

भिवानी में पारिवारिक विवाद के कारण बुजुर्ग पर जानलेवा हमला उसके ही नजदीकी ने कर दिया। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में बुजुर्ग को आरोपी तीन गोलियां मारकर फरार हो गया। बुजुर्ग का फिलहाल पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला गांव ढाब ढाणी का है।

विज्ञापन
three bullets fired at elder man in a dispute over money transaction in Bhiwani
घायल मंदरूप को रोहतक पीजीआई ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारिवारिक कलह के चलते गांव ढाब ढाणी में रविवार शाम को एक बुजुर्ग व्यक्ति को परिचित ने ही तीन गोली गोलियां मार दी। मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। गंभीर हालत में बुजुर्ग व्यक्ति को शहर के अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गया। मामले की सूचना मिलने पर जुई पुलिस थाना प्रभारी अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार वारदात को घर के ही एक सदस्य ने अंजाम दिया है, जोकि वारदात के बाद घर से फरार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सिरसा: प्रदूषण का बढ़ा स्तर, एक्यूआई पहुंचा 156, आंखों में जलन, फूलने लगीं सांसें
विज्ञापन


एक माह से चल रहा था झगड़ा
मामला रविवार शाम करीब पांच बजे का है। जुई पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढाब ढाणी निवासी 52 वर्षी मंदरूप गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। वह दो बेटियों और दो बेटों का पिता है। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटे अविवाहित हैं। बताया जा रहा है परिवार के ही एक सदस्य के साथ मंदरूप का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसको लेकर इनका एक महीने से झगड़ा भी चल रहा था। रविवार शाम को मंदरूप अपने घर के आंगन में बैठा था, अचानक ही परिवार के सदस्य ने उस पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने के कारण वह नीचे जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पहलू की बारीकी से जांच करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने ही जुई पुलिस थाना प्रभारी सतपाल सिंह अपनी टीम सहित पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की और परिजनों से भी पूछताछ की। वहीं, परिवार का एक सदस्य भी घर से फरार है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद घायल के बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई जाएगी।

यह भी पढ़ें-वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप: युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद छोड़ा, जानें क्या है मामला

गांव ढाब ढाणी में पारिवारिक विवाद के चलते किसान मंदरूप को परिवार के ही सदस्य द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-सतपाल सिंह, प्रभारी, जुई पुलिस थाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed