फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   eight new corona positive found, lady teacher, doctors

शिक्षिका, दो विद्यार्थियों समेत आठ नए संक्रमित मिले

Sun, 28 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
eight new corona positive found, lady teacher, doctors
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर गंभीर होने लगा है। शनिवार को एक महिला शिक्षिका, उनकी दो बेटियां, दो अन्य विद्यार्थियों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव सामने आए। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। अब एक्टिव केसों का आंकड़ा भी बढ़कर 22 हो गया है। कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है, वहीं बाजारों में लापरवाही खुलकर सामने आ रहे है। 80 फीसदी के चेहरों से मास्क गायब है तो सामुदायिक दूरी कही नजर नहीं आ रही। पुलिस अवश्य लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही है, चालान कर रही है मगर अन्य विभाग ज्यादा रुचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आठ केस सामने आए। जिनमें दादरी गेट क्षेत्र वासी एक महिला शिक्षिका, जो कि नजदीकी गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत है। उनकी दो बेटियां भी पॉजिटिव मिली। इनके अलावा बलियाली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बच्ची, सिवानी का 22 वर्षीय युवक, जो कि ऑनलाइन पढ़ाई करता है पॉजिटिव मिले। कृष्णा कॉलोनी से 36 वर्षीय महिला, जो गृहिणी है पॉजिटिव मिली। लक्षमणपुरा गांव से दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो एक ही परिवार से है। एक साथ आठ कोरोना पॉजिटिव आने से एक्टिव केसों का आंकड़ा 22 तक बढ़ गया है। जिले में अब तक 6603 केस सामने आ चुके है, जिनमें से 6235 केस ठीक हो चुके है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 501 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट रविवार सुबह आएगी।
विज्ञापन

वर्जन:::
कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। शनिवार को एक साथ आठ केस सामने आए है। जनवरी-फरवरी माह में स्थिति काफी नियंत्रण में रही। अब लोगों को अलर्ट होना होगा और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। लोग मास्क लगाए, बाजारों में सामुदायिक दूरी रखें और अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed