फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Efforts continued throughout the day, villagers repaired the drain

Bhiwani News: दिनभर चला प्रयास, ग्रामीणों ने दुरुस्त की ड्रेन

Tue, 09 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Efforts continued throughout the day, villagers repaired the drain
बलियाली माइनर को दुरूस्त करने में जुटे ग्रामीण।
बवानीखेड़ा। जिले में बारिश के कारण गांवों और कस्बों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए गांव बलियाली में सोमवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर भिवानी-घग्गर ड्रेन को दुरुस्त करने का काम किया। ग्रामीण दिनभर ड्रेन की सफाई और मरम्मत में लगे रहे। डीसी साहिल गुप्ता ने लोगों से अपील की कि जलभराव से बचाव के लिए जिला प्रशासन को सहयोग करें और जर्जर मकानों में रह रहे असहाय लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
विज्ञापन


इस बीच डीएमसी गुलजार मलिक कस्बा बवानीखेड़ा पहुंचे और क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री भी मौजूद रहे। उन्होंने कस्बे के नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन और लोगों के सहयोग से पानी निकासी का काम नियमित रूप से कराया जाएगा।
विज्ञापन






अत्यधिक बारिश से जलभराव होना एक प्राकृतिक आपदा है। जिला प्रशासन का हरसंभव प्रयास है कि आबादी क्षेत्र जलभराव से कम से कम प्रभावित हो। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा का सामना मिलकर व भाईचारे की भावना के साथ ही किया जाता है, जो कि जिले में ग्रामीण कर रहे हैं। -साहिल गुप्ता, डीसी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed