फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Effect of rising heat on eyes, increase in patients suffering from burning and itching.

Bhiwani News: बढ़ती गर्मी का आंखों पर प्रभाव, जलन व खुजली के रोगी बढ़े

Fri, 10 May 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Effect of rising heat on eyes, increase in patients suffering from burning and itching.
 नागरिक अस्पताल में मरीज की आखों का चेकअप   करते डॉ. हरजीत सिंह।
भिवानी। बढ़ती गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी बढ़ने के कारण आंखों में जलन, खुजली और लालपन की शिकायतें बढ़ रही हैं। इनदिनों जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ गई है। कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है जो आंखों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी में अब 200 से 300 के बीच मरीज आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ हरजीत सिंह ने बताया कि अब आंखों में जलन, खुजली व लालपन के रोगी बढ़ गए है। ओपीडी में हर रोज 150 के करीब मरीज इन रोगों के आ रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि तेज धूप और तापमान बढ़ने से यह दिक्कतें बढ़ रही है। इसके साथ चिकित्सक ने कहा कि ये रोग जल्दी ही कुछ के दिन उपचार में ठीक हो जाते है। लेकिन अगर सही समय पर इनका इलाज न हो तो दिक्कत बढ़ सकती है। लोगों को इन रोगों से बचने के लिए खुद का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

नेत्र रोगों से बचने के उपाय

- तेज धूप में घर से बाहर न जाएं।

- कहीं भी आते जाते समय चश्मे का प्रयोग करें।
- आंखों को ठंड से पानी से धोएं।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
- गांव में घरेलू चिकित्सक से दवाइयां ने लें।
- आंखों में दिक्कत होने पर खुद से ही घर पर इलाज न करें।
- आंखों में जलन या खुजली होने पर रगड़े नहीं, बल्कि ठंडे पानी से धोएं।
इन दिनों तापमान बढ़ रहा है। इससे आंखों पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आंखों में अगर जलन, खुजल और लालपन है तो ठंडे पानी से धोएं। अगर उसके बाद भी आराम नहीं तो पास लगते किसी चिकित्सक या जिला नागरिक अस्पताल में अपना चेकअप करवाएं। तेज धूप और धूल मिट्टी से बचाव के लिए चश्मे का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. हरजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article