{"_id":"642f09ae41c764784506049e","slug":"effect-of-chief-ministers-visit-now-water-will-be-available-in-canals-for-14-consecutive-days-as-against-seven-days-bhiwani-news-c-21-hsr1027-99942-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री के दौरे का असर, अब नहरों में सात दिन के मुकाबले लगातार 14 दिन मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री के दौरे का असर, अब नहरों में सात दिन के मुकाबले लगातार 14 दिन मिलेगा पानी
Thu, 06 Apr 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
कैरू माइनर की आखरी टेल पर पहुंचा पानी दिखाते ग्रामीण।
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तीन दिवसीय दौरा भले ही जिले के लिए कोई बड़ी सौगात देकर नहीं गया, लेकिन एक सुखद पहलु यह रहा कि जिले को अब सात के बजाय 14 दिन तक लगातार नहरी पानी मिलेगा। दस साल से सूखी पड़ी कैरू माइनर की टेल में भी पानी पहुंच गया।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने के लिए दस जगह से नहर को दुरुस्त कराना पड़ा। सिंचाई विभाग ने जिले के 66 गांवों के 97 जलघर टैंकों को भी पानी से लबालब कर दिया है, जिससे अप्रैल में लोगों को पेयजल संकट नहीं झेलना पड़ेगा। भिवानी में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही 27 मार्च को नहरों में पानी पहुंच गया था।
मुख्यमंत्री दो अप्रैल से चार तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहे। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी भी लगातार नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने में लगे रहे। शेड्यूल के हिसाब से जिले को तीन अप्रैल से नहरी पानी मिलना था। मगर, शेड्यूल से पहले ही अतिरिक्त पानी नहरों में पहुंच गया था। एक सप्ताह तक ये पानी लगातार चला।
विज्ञापन
अब शेड्यूल के हिसाब से भी जिले को पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा। सिंचाई विभाग के अनुसार नहरों में 11 अप्रैल तक नहरी पानी चलेगा। भिवानी जल सेवाएं परिमंडल के दायरे में 66 गांवों के जलघर में बने 97 पानी के टैंक आते हैं, जिन्हें नहरों में पानी बंद होने से पहले ही लबालब किया जा चुका है। वहीं, शहर के पुराने जलघर के पुराने टैंक भी पानी से भरे जा चुके हैं, जबकि नया टैंक अभी भी पानी से भरा जा रहा है। हालांकि कई हिस्सों में किसान अपनी फसलों की कटाई भी कर चुके हैं, जो अब अगली फसल के लिए खेतों की सिंचाई करने में जुटे हैं। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के साथ साथ किसानों के खेतों के लिए सिंचाई का पानी भी मिल रहा है। संवाद
2012-13 में आता था कैरू माइनर में पानी
भिवानी जल सेवाएं परिमंडल के एसडीओ जोगेंद्र सिंह और जेई नुकूल ने बताया कि कैरू माइनर करीब पौने चार किलोमीटर दूरी तक बनी है। इस नहर में 2012-13 में पानी आया था, लेकिन इसके बाद 2018 में एक दिन के लिए पानी पहुंचा, जिसके बाद इस नहर में लोगों ने अवैध रूप से रास्ते बना डाले। ये नहर करीब दस जगहों से रास्तों की वजह से क्षतिग्रस्त की हुई थी, जिसे दुरुस्त कराया गया और फिर इसमें आखिरी छोर तक नहरी पानी पहुंचाया गया। टेल पर करीब एक फुट तक पानी पहुंच गया है। इसी से ढाणीमाहू सब माइनर भी निकलती है, जिसमें भी पानी पहुंचा है। इस नहर से ढाणीमाहू और जीतवानबास गांव के जलघरों के टैंकों और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ है।
सांसद धर्मबीर सिंह हैरान रह गए
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह भी जब कैरू इलाके में पहुंचे तो वहां कैरू माइनर में पानी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुद ये माना कि जब भी मैं यहां आता था तो ये नहर सूखी ही रहती थी, लेकिन अब यहां नहर में पानी पहुंचा है ये इलाके के लोगों के लिए बड़ी राहत है। दरअसल, सांसद धर्मबीर सिंह ने कुछ अर्से पहले ही अधिकारियों की बैठक लेकर टेल तक पानी पहुंचाने के भी निर्देश दिए थे।
27 मार्च से लगातार नहरों में पानी उपलब्ध है। 11 अप्रैल तक पानी यहां की नहरों में रहेगा। कैरू माइनर और कैरू सब माइनर की आखिरी छोर तक इस बार पानी पहुंचा है। इसके लिए अधिकारियों ने भी काफी मेहनत और सूझबूझ से काम लिया है। हमारी 38 नहरी टेल लगती हैं। सभी में पानी उपलब्ध कराया गया है। सभी जलघर के टैंक भरे जा चुके हैं। अब किसान खेतों में सिंचाई के लिए पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी जल सेवाएं परिमंडल, भिवानी।