फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Effect of Bharat Bandh outrage against Agneepath Train from Hisar to Delhi canceled

अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद आक्रोश का असर हिसार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन हुई रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Effect of Bharat Bandh outrage against Agneepath Train from Hisar to Delhi canceled
भिवानी। अग्निपथ को लेकर युवाओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत बंद के आह्वान के बाद कई जिलों में जाम व उपद्रव की स्थिति का असर भिवानी की परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा। जिसकी वजह से रोहतक से दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई। जिसकी वजह से करीब सैकड़ों दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी हुई, ये मुसाफिर बस से भी दिल्ली का सफर नहीं कर सके, क्योंकि कलानौर मोड़ पर जाम होने की वजह से भिवानी से सुबह चली कई बसें भी कलानौर से लौट आईं। इसी तरह मथुरा के लिए गई बस भी बल्लभगढ़ से वापस लौटी। जबकि अजमेर, पिलानी-झुंझनू, हांसी, हिसार, जींद के लिए सोमवार दोपहर तक बस सेवाएं बंद रही।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा पांच बजे हिसार से चलकर दिल्ली तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह पौने सात बजे भिवानी जंक्शन पर पहुंचती है, लेकिन सोमवार को रेलवे ने अग्निपथ को लेकर भारत बंद के आह्वान पर ये ट्रेन अचानक रद्द कर दी। जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाले सैकड़ों दैनिक रेल यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ये छोटे व्यापारी और रोजाना दिल्ली का सफर करने वाले निजी वाहनों से दिल्ली जाने पर मजबूर हो गए वहीं रोडवेज बस सेवाओं पर भी भारत बंद का बुरा असर पड़ा। जिसकी वजह से सुबह पांच बजे महम-गोहाना जाने वाली बस को वाया रोहतक निकाला गया। निगाना में रास्ता जाम था। इसी तरह भिवानी बस स्टैंड से सुबह मथुरा के लिए चली बस बल्लभगढ़ से वापस लौट आई। भिवानी से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कलानौर कॉलेज मोड़ पर भी जाम लगा। जिसकी वजह से सोमवार दोपहर तक बस सेवाएं भी रोहतक और दिल्ली के लिए बाधित रही। रोडवेज प्रशासन को भिवानी से अजमेर, भिवानी से पिलानी-झुंझनू, हांसी और हिसार के लिए भी बसें बंद रखनी पड़ी। क्योंकि भिवानी-हांसी मार्ग पर गांव मिल्कपुर में जाम बताया गया था। भिवानी से जींद रूट पर भी बस सेवाओं पर ब्रेक लगा। दिनभर बस स्टैंड पर यात्री सफर के लिए भटकते रहे और निजी वाहनों में गंतव्य तक पहुंचने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन

सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन आज रहेगी रद्द
रेलवे ने सिरसा-तिलकब्रिज ट्रेन को मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया है। ये ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। इस ट्रेन से भिवानी जंक्शन से भी दिल्ली के तिलकब्रिज तक सैकड़ों दैनिक यात्री सफर करते हैं, जिनको मंगलवार को भी दिल्ली पहुंचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सोमवार को हिसार से चलकर दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन को रद्द किए जाने की सूचना स्टेशन पर आई थी। फिलहाल अन्य ट्रेनों का स्टेशन से नियमित रूप से संचालन हुआ है।

-जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक भिवानी।
वर्जन
कई रास्तों पर जाम की वजह से भिवानी बस स्टैंड से सोमवार सुबह निकली गई बसें वापस बीच रास्ते से लौटी हैं, जबक कई रूट अवरुद्ध होने की वजह से बसें भी रद्द कर दी गई हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, बसें सार्वजनिक व देश की संपत्ति हैं, इनको नुकसान से बचाना भी हमारा दायित्व बनता है।
-गुलाब सिंह दुहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed