फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Educational institutions will open from today after the holidays

Bhiwani News: दिवाली की छुट्टियों के बाद आज से खुलेंगे शिक्षण संस्थानक

Mon, 04 Nov 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions will open from today after the holidays
भिवानी। पिछले एक सप्ताह से दीपावली की छुट्टियों के बाद सोमवार से सभी स्कूल, कॉलेजों में सुचारू रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। इसी सप्ताह से महाविद्यालयों में मुख्य परीक्षाओं से पहले होने वाली माइनर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को असाइनमेंट अंक दिए जाते हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एक सप्ताह का अवकाश घोषित किया गया था। इसी सप्ताह आईटीआई और महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि निर्धारित थी। अब अवकाश के बाद नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

इसी सप्ताह से महाविद्यालयों में विभिन्न कोर्स की माइनर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षाएं सभी विद्यार्थियों को देना अनिवार्य होता है। इन परीक्षाओं का संचालन मुख्य परीक्षाओं से पहले किया जाता है। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक संबंधित गतिविधियों का आकलन किया जाता है। इन्हीं परीक्षाओं के आधार पर असाइनमेंट के अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनर परीक्षाओं के बाद प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा। एमएनएस महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता जगबीर मान ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के बाद सोमवार से कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाएगा।


10 शिक्षण संस्थानों में लगेंगे विज्ञान मेले, अंधविश्वास करेंगे दूर
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को विजयनगर स्थित शिक्षक भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि समिति विज्ञान की लोकप्रियता और अंधविश्वासों के विरुद्ध निरंतर काम कर रही है। अब वैज्ञानिक मानसिकता अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि समिति आगामी दिनों में 10 शिक्षण संस्थानों में विज्ञान मेले लगाएगी।जिला सचिव नंदकिशोर सोलंकी ने बैठक का एजेंडा रखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति विज्ञान की लोकप्रियता और अंधविश्वासों के प्रति जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। सात नवंबर को सीवी रमन जयंती और 28 फरवरी को विज्ञान दिवस तक शिक्षण संस्थानों में वैज्ञानिक मानसिकता अभियान चलाया जाएगा। समिति का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। नए सदस्यों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही सदस्यता दी जाएगी। इसके साथ ही 26 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क कार्यशाला की तैयारी की गई। समिति के वरिष्ठ सदस्य वेद प्रिय ने विज्ञान मेलों पर प्रस्तावित कार्यक्रम बताए। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को भी समिति विशेष कार्यक्रम करेगी, जिसमें भारतीय संविधान विषय पर व्याख्यान होगा। जिला सचिव नंदकिशोर सोलंकी ने संचालन किया। इस दौरान समिति के वरिष्ठ प्रधान रतन जिंदल, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, प्रेस सचिव अजय कुमार, ऑडिटर विजय दहिया, मास्टर रण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed