फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education Board to personally oversee HTET in November; parts ways with the company.

Bhiwani News: नवंबर में एचटेट की कमान खुद संभालेगा शिक्षा बोर्ड, कंपनी को कहा अलविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Education Board to personally oversee HTET in November; parts ways with the company.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के संचालन की पूरी कमान खुद संभालने का फैसला लिया है। बोर्ड ने एचटेट संचालन करने वाली कंपनी को अलविदा कह दिया है और अब प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर परीक्षा का संचालन और परिणाम तैयार करने तक की जिम्मेदारी अपने अधिकारियों के भरोसे निभाएगा।
विज्ञापन

21 और 22 नवंबर 2026 को होने वाली एचटेट में इस बार अभ्यर्थियों को दो ओएमआर शीट दी जाएंगी जिनमें से एक परीक्षा के तुरंत बाद अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अपने समुचित संसाधनों के बूते एचटेट का संचालन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड किसी भी संबंधित कंपनी से अनुबंध नहीं करेगा। इसी साल चार और पांच जुलाई को एचटेट-2025 की परीक्षा कंपनी के माध्यम से संचालित कराई गई थी। कंपनी के पास एचटेट का प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा कराने और परिणाम घोषित करने तक की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

हालांकि, एचटेट-2025 के दौरान सामने आईं खामियों के बाद बोर्ड ने सीख लेते हुए भविष्य में परीक्षा संचालन की पूरी बागडोर अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया है। अब एचटेट के संचालन में कंपनी के बजाय बोर्ड के अधिकारी मुख्य भूमिका में रहेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नवंबर में एचटेट परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष में दूसरी बार परीक्षा 21 और 22 नवंबर को होगी। सितंबर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एचटेट का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परीक्षा तीन स्तरों में होगी। इनमें लेवल-1 पीआरटी (प्राथमिक शिक्षक), लेवल-2 टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और लेवल-3 पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) शामिल हैं।
नवंबर में होने वाली एचटेट में दो ओएमआर शीट देने की व्यवस्था खास होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को दो ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से एक शीट परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकेगा।

मिस प्रिंट और गलत विकल्पों में उलझा बोर्ड अब नहीं दोहराएगा गलती
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट-2025 की परीक्षा कंपनी के मिस प्रिंट प्रश्नपत्रों और दर्शाए गए गलत विकल्पों के कारण विवादों में घिर गई थी। मामले में सुधार और विद्यार्थी हित को देखते हुए बोर्ड ने कुछ श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स का लाभ भी दिया था। इसके बावजूद एचटेट-2025 में हुई गलतियों को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश थमा नहीं।
बुधवार को भी प्रदेशभर से अभ्यर्थियों का हुजूम बोर्ड मुख्यालय पहुंचा। अभ्यर्थियों ने बोर्ड अधिकारियों से एचटेट में हुई गलतियों को सुधारकर उन्हें पास किए जाने की गुहार लगाई। इस विवाद के बाद बोर्ड ने कंपनी के माध्यम से एचटेट का संचालन नहीं कराने का निर्णय लिया और नवंबर में होने वाली परीक्षा की जिम्मेदारी खुद संभालने का फैसला किया है।




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट-2025 में पिछले सालों के मुकाबले काफी बेहतर परिणाम दिए हैं लेकिन फिर भी कुछ खामियां सामने आई हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 21 और 22 नवंबर को होने वाली एचटेट के संचालन की जिम्मेदारी खुद अपने हाथों में ली है। अब बोर्ड बिना किसी कंपनी की सहायता के अपने संसाधनों के जरिए एचटेट का सफल संचालन कराएगा और परिणाम भी खुद तैयार करेगा। -शंकर लाल धूपड़, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed