फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   education,bhiwani news,protest,Minister,PTI

शिक्षामंत्री को काले झंडे दिखाने को जुटे पीटीआई तो पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की व नोक-झोंक

Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
education,bhiwani news,protest,Minister,PTI
धक्का-मुक्की के दौरान पुलिस कर्मी से उलझते पीटीआई। - फोटो : Bhiwani
नौकरी से हटाए जाने से खफा पीटीआई ने शिक्षामंत्री को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया तो जमकर हंगामा हुआ। पहले लघु सचिवालय के बाहर पीटीआई और पुलिस में नोक-झोंक हुई। बाद में एमएनएस कॉलेज के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। महिला पीटीआई ने पुलिसकर्मी पर डंडा मारने का आरोप लगाया तो वहीं दो-तीन पुलिसकर्मियों को भी धक्का-मुक्की के दौरान मामूली चोटें आईं। हंगामे के बाद पुलिस ने पीटीआई के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वन एवं शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलवाया। शिक्षामंत्री ने बर्खास्त पीटीआई को आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से इस मसले पर बातचीत कर आप लोगों को अडजेस्ट करवाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री के शनिवार शाम को शहर में दो जगह पौधरोपण के कार्यक्रम थे। बर्खास्त पीटीआई पिछले काफी दिनों से लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। पीटीआई ने शिक्षामंत्री को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया था। लघु सचिवालय के बाहर धरनास्थल पर बर्खास्त पीटीआई सुबह एकत्रित हुए, वहीं पुलिस ने सुबह साढ़े आठ बजे ही सभी पीटीआई को धरनास्थल पर ही घेर लिया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बर्खास्त पीटीआई शिक्षामंत्री का पुतला उठाकर चलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान नोक-झोंक हुई। इसके बाद धरनास्थल के पास ही पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

महिला पीटीआई ने पुलिसकर्मी पर डंडा मारने का लगाया आरोप
इसी दौरान दादरी से पीटीआई एमएनएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए। जहां तैनात पुलिस ने पीटीआई को अंदर जाने से रोका तो धक्का-मुक्की हुई। यहां उस समय महिला पुलिस नहीं थी। करीब 15 मिनट तक धक्का-मुक्की चली। महिला पीटीआई ने पुलिस को खरी-खरी सुनाई। इस दौरान एक महिला पीटीआई ने पुलिसकर्मी द्वारा सिर में डंडा मारने के आरोप लगाए। वहीं धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी को भी चोट आई। बाद में भारी पुलिस बल वहां पहुंचा। डीएसपी वीरेंद्र सिंह, एसआईएस इंस्पेक्टर कुलदीप के समझाने और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात शिक्षामंत्री से कराने की सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री बोले - कराएंगे समायोजित
एमएनएस कॉलेज में पीटीआई के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामंत्री कंवर पाल से मुलाकात की। इसके बाद बाहर आने पर प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शिक्षामंत्री ने उनकी बात सुनकर आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री से इस मसले पर बातचीत कर आप सभी को समायोजित करवाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में विनोद सांगा, सुमन, धर्मेंद्र, सज्जन, मीनू, प्रवीण, कर्मचारी नेता सुखदर्शन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed