फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   E-rickshaw driver killed by hitting his head with a brick

Bhiwani News: सिर पर ईंट से वार कर ई-रिक्शा चालक की हत्या

Wed, 19 Jul 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by hitting his head with a brick
भिवानी। शहर में ई-रिक्शा चलाने वाले युवक की ईंट से सिर पर वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव महम रोड से बाग कोठी की तरफ जाने वाले मार्ग पर बरामद हुआ। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राजपुरा खरकड़ी निवासी रामभज (30) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई पवन के बयान पर तीन व्यक्तियों को नामजद करके हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई पवन ने बताया कि वे चार भाई थे। सबसे बड़ा संदीप, उसके बाद रामजभ, तीसरे नंबर पर वह खुद और सबसे छोटा ओमबीर है। चारों भाइयों की शादी हो रखी है। उसकी महम रोड पर बाइक डेकोरेशन की दुकान है। जबकि उसका भाई रामभज पिछले करीब एक साल से भिवानी में ई-रिक्शा चलाता था। रामभज छह दिन पहले ही एक लड़के का पिता बना था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह 10 हजार रुपये लेकर घी लेने के लिए घर से निकला था। लेकिन रात को घर पर वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रामभज का शव महम रोड से बाग कोठी की तरफ जाने वाले मार्ग पर पड़ा है। सूचना पाकर वह और पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास पड़ी थीं चार ईंट
मृतक के भाई पवन ने बताया कि उसने अपने भाई रामभज को सोमवार को पुराना बस स्टैंड निवासी विजय, शंकर और रवि के साथ देखा था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों ने ही उसके भाई के साथ झगड़ा करके हत्या की है। जब वह शव के पास पहुंचा तो रामभज की टीशर्ट उतरी हुई थी और शव के पास चार ईंट पड़ी थी। उसके भाई के सिर पर ईंटों से हमला किया गया था।

एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर शव जांच की और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक जांच में ईंट से हमला कर हत्या की जाने का अंदेशा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- निरीक्षक पवन कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article