फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duty magistrate appointed to maintain law and order during vote counting

Bhiwani News: मतगणना में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Mon, 03 Jun 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrate appointed to maintain law and order during vote counting
भिवानी। जिलाधीश नरेश नरवाल ने लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश नरेश नरवाल ने कहा है कि चार जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। जो इस स्थान पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होने की संभावना है। इस दौरान शरारती/असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाकर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी के साथ तुरंत प्रभाव से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश ने लोहारू के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मपाल (9812148807), भिवानी के नायब तहसीलदार अंकित कुमार (8681904353), खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिवानी अमित कुमार ( 8901445086) व नायब तहसीलदार बहल गोरव रोजरा (9467622560) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा जिलाधीश ने पुलिस विभाग से अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक लोहारू (8814011404), निरीक्षक सत्यनारायण प्रबंधक थाना शहर भिवानी (8814011410), निरीक्षक राजपाल प्रबंधक थाना सिविल लाइन भिवानी (8814011411) व निरीक्षक सुरेश प्रबंधक थाना यातायात भिवानी (8814011422) को ड्यूटी इंचार्ज नियुक्त किया है। जिलाधीश नरेश नरवाल ने कहा कि इस दौरान ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट समस्त कार्यवाही नियमानुसार करें व यह भी सुनिश्चित करें कि न्यायालय के किसी भी आदेशों का उल्लंघन ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed