{"_id":"5584bd7e6683dff35448b4c7c5193480","slug":"during-the-inspection-of-the-car-found-34-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान गाड़ी से मिले 34 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान गाड़ी से मिले 34 लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू रोड पर एसएसटी टीम ने निरीक्षण के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी से 34 लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी में सवार चालक व एक अन्य ने यह राशि शराब बिक्री की बताई मगर कोई प्रूफ नहीं दे पाए। जिसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया।
घटना शुक्रवार सायं करीब चार बजे की है। आब्जर्वर मुकेश कटारिया व जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी के नेतृत्व में टीम जांच अभियान चलाए हुए है। जांच के दौरान उन्होंने एक स्कार्पियो गाड़ी रूकवाई। जिसमें रखे एक बैग में 34 लाख रुपये मिले।
चालक की पहचान रामनिवास व उसके साथ गाड़ी में पवन कुमार के रूप में हुई। जांच के दौरान दोनों ने बताया कि यह रुपये एल वन शराब बिक्री की है। इसके बाद दोनों से प्रूफ मांगा गया तो उसके पास कोई प्रूफ नहीं था। गाड़ी में मौजूद कंपनी के अकाउंटेंट पवन कुमार ने बताया कि लोहारू रोड पर उनका कार्यालय है जहां एल वन की जिलेभर में होने वाली बिक्री का पैसा जमा होता है और यहां से बैंक में जमा करवाया जाता है।
विज्ञापन
मामले में ऑब्जर्वर मुकेश कटारिया व संजीव त्यागी ने बताया कि दोनों कोई संतोषजनक जवाब व प्रूफ नहीं दे पाए। जिसके बाद रुपया जब्त कर मालखाने में जमा करा दिया गया। टीम ने एक गाड़ी से करीब 94 हजार रुपये भी बरामद किए। जिसमें मौजूद व्यक्ति ने बताया कि वह ज्वार बेचकर आया है।
बाद में उक्त व्यक्ति ने अनाजमंडी से ज्वार बिक्री की रशीद लाकर दिखाई और उसे छोड़ दिया गया। चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए लोहारू रोड पर वाहनों की जांच में जुटी टीम ने एक के बाद एक करीब डेढ़ सौ वाहनों की जांच की। टीम सुबह 11 बजे से देर सायं तक जांच में जुटी रही।
गाड़ी में झंडे मिलने पर विवाद
जांच के दौरान एक गाड़ी से एक राष्ट्रीय पार्टी के छह बडे़ झंडे मिले। गाड़ी में दो वकील सवार थे। दोनों ने बताया कि यह उनके निजी है और कोई प्रचार नहीं कर रहे। बेहतर कपडे़ की वजह से ये झंडे लाए है और घर के लिए है। मगर उनकी एक नहीं सुनी गई और झंडों का साइज नापकर पार्टी के खर्च में खर्चा जोड़ा गया। इस दौरान विवाद भी हुआ।
नगदी व हथियारों की हो रही बरामदगी पर बरामदगी
आचार संहिता के दौरान गाड़ियों से अवैध हथियारों और नगदी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सिवानी में पुलिस ने एक गाड़ी से पांच अवैध हथियार और 59 कारतूस बरामद किए। बदमाश गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। इससे पहले 30 सितंबर को तोशाम में पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध रिवाल्वर व तलवार बरामद की थी। नगदी मिलने का सिलसिला भी जारी है। 30 सितंबर को तोशाम में दो गाड़ियों से एक लाख, 25 सितंबर को पांच वाहनों से करीब पौने सात लाख रुपये बरामद किए गए थे।