फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duration of Hisar-Valsad weekly special train extended

Bhiwani News: हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Duration of Hisar-Valsad weekly special train extended
भिवानी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन की अवधि बढ़ने से भिवानी सहित क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन हिसार से 7 जनवरी से 28 जनवरी तक (चार ट्रिप) तथा वलसाड से 8 जनवरी से 29 जनवरी तक (चार ट्रिप) संचालित की जाएगी। ट्रेन में एक फर्स्ट कम सेकेंड एसी, दो सेकेंड एसी, सात थर्ड एसी, आठ द्वितीय श्रेणी शयनयान, दो साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

यह ट्रेन भिवानी, रेवाड़ी, रिंग्स, अजमेर, भीलवाड़ा, रतलाम, सूरत, वलसाड सहित पूर्व में जारी सभी स्टेशनों पर यथावत ठहराव करेगी। उपभोक्ता एडवाइजरी कमेटी बीकानेर मंडल के सदस्य हरिश गोस्वामी ने कहा कि ट्रेन की अवधि बढ़ाए जाने से जिले के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed