फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duplicate goods were being sold in the name of Puma Sportswear Company

पुमा स्पोर्टस वीयर कंपनी के नाम से डुप्लीकेट सामान बिक्री करने का हुआ भंड़ाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Duplicate goods were being sold in the name of Puma Sportswear Company
पुमा स्पोर्ट्स वीयर कंपनी के नाम से बेचा जा रहा था डुप्लीकेट सामान
विज्ञापन

खुद ही तैयार करा नामी कंपनी का टैग लगा बेच रहा था सामान, कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज
भिवानी। शहर के ढाणा रोड स्थित एक दुकान पर पुमा स्पोर्ट्स वीयर कंपनी के नाम से डुप्लीकेट सामान बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ दुकान पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकान के अंदर भारी मात्रा में कंपनी के नाम नकली स्पोर्ट्स वीयर मिले, जिसे कब्जे में लिया गया। वहीं नकली माल तैयार कराने वाले के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

सिटी पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम निवासी राकेश छाबड़ा ने बताया कि वह कंपनी का अधिकृत कर्मचारी है। उसकी कंपनी पुमा स्पोर्ट्स वीयर के कई उत्पाद बनाती है। उसका कार्य मार्केट में सर्वे करना और मार्केट में नकली माल पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराना है। उसने शहर की मार्केट का सर्व किया तो पाया कि सुनील कुमार सरदाना ने ज्वाला गारमेंट के नाम से दुकान की है, जहां पर उनकी कंपनी पुमा के नाम से नकली ट्रैक पेंट, ट्रैक सूट, टी-शर्ट तैयार कराकर उसकी बिक्री की जा रही थी। उसकी दुकान में भारी मात्रा में नकली तैयार माल कराकर रखा गया था। कंपनी के अधिकारी के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां बरामद नकली सामान कब्जे में लिया। कंपनी के अधिकृत अधिकारी राकेश छाबड़ा की शिकायत पर सुनील कुमार सरदाना के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed