फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dumper, youth die, road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, केस दर्ज

Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
dumper, youth die, road accident
गांव रतेरा के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त बाइक चालक के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

हिसार के गांव उमरा निवासी कोयल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार शाम करीब साढे पांच बजे वह अपने दोस्त गांव उमरा निवासी 35 वर्षीय हरिराम के साथ बाइक पर गांव नलवा जा रहा था। जब वह गांव रतेरा के नजदीक पहुंचा तो अचानक ही एक तेज रफ्तार डंपर उनकी ओर बढ़ा और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण हरिराम की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। बवानीखेड़ा पुलिस थाना से जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के दोस्त गांव उमरा निवासी कोयल के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed