फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dumper breaks 132 KV power house wires

Bhiwani News: डंपर ने तोड़े 132 केवी बिजलीघर के तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dumper breaks 132 KV power house wires
भिवानी। महम रोड पर निर्माणाधीन बाईपास के पास डंपर उठाते समय 220 केवी से 132 केवी बिजलीघर की मुख्य लाइन के तार दो जगह से टूट गए। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। इसके बाद औद्योगिक सेक्टर स्थित 132 केवी और 33 केवी बिजलीघर भी ठप हो गए। इससे दोनों औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 के अलावा करीब आधे शहर में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त लाइन दुरुस्त करने की वजह से शनिवार को करीब 17.5 घंटे बिजली गुल रही। इसकी वजह से औद्योगिक इकाइयों का शोर भी थमा रहा। घरों के इनवर्टर, बैटरी भी जवाब दे गए। लोग निगम के अधिकारियों के पास फोन कर बिजली आने का समय पूछते रहे लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। बापोड़ा के 220 केवी बिजलीघर से महम रोड होकर औद्योगिक सेक्टर के 132 केवी और इसी परिसर में बने 33 केवी बिजलीघर तक आपूर्ति आती है। महम रोड पर बाईपास निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण साइट के पास ही शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे एक डंपर का पिछला हिस्सा लाइन को छूने से तार टूट गया। इस वजह से दोनों बिजलीघर ठप हो गए। निगम की तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कराने का काम भी शुरू किया लेकिन देर रात करीब नौ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में गुल रही बिजली : दोनों सब स्टेशन बंद होने से औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 के अलावा रोहतक रोड, गांव पालुवास, बामला, फूलपुरा सहित शहर के कोंट रोड के लक्ष्मीनगर और दादरी गेट के आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही। दोनों ही इलाकों से करीब आधा शहर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed