{"_id":"6410b23f7b2f0da3050c5d06","slug":"dulhedis-sonia-was-taken-out-on-a-horse-bhiwani-news-c-21-1-79258-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दुल्हेड़ी की सोनिया का घोड़ी पर निकाला बनवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दुल्हेड़ी की सोनिया का घोड़ी पर निकाला बनवारा
Tue, 14 Mar 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। गांव दुल्हेड़ी निवासी राजबीर सैनी ने अपनी बड़ी बेटी सोनिया का घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला। सोमवार रात को गांव में न केवल ढोल नगाड़े बजाए गए, बल्कि लड़की को घोड़ी पर बैठा कर बनवारा निकालने का भारी उत्साह ग्रामीणों व खासकर महिलाओं में देखने को मिला।
राजबीर सैनी ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती है। बेटियों को भी बेटों की तरह ही समाज में बराबर का मान सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों से किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और इसी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने बेटी का बनवारा घोड़ी पर बैठा कर धूमधाम से निकाला है। एडवोकेट राजेंद्र सैनी ने बताया कि आज बेटा-बेटियों के अंदर कोई भेदभाव नहीं रखा जाता है। आज बेटियां गांव में बेटों से भी अधिक शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर अशोक धानिया, सुरेश सैनी, बुधराम सैनी, कृष्ण शर्मा, चेतराम, चमेली देवी, बिमला देवी, तारा देवी, संतोष उपस्थित रहे।