फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to the vehicles of farmers reaching the market, there was a jam situation throughout the day on the main roads of Tosham

Bhiwani News: मंडी में पहुंचे किसानों के वाहनों की वजह से तोशाम के मुख्य रास्तों पर बनी दिनभर जाम की स्थिति

Wed, 17 Apr 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Due to the vehicles of farmers reaching the market, there was a jam situation throughout the day on the main roads of Tosham
तोशाम अनाज मंडी के बाहर सड़क पर सरसों से भरे ट्रैक्टरों का लगा  लंबा जाम।
तोशाम। मंगलवार को तोशाम में बस स्टैंड से सिवानी चुंगी तक चार घंटे तक निरंतर जाम की स्थिति बनी रही। घंटों तक मुख्य मार्ग जाम रहने के वाहन चालकों सहित अनेक लोगों को काफी परेशानी का तो सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तोशाम अनाज मंडी में फसल खरीद का कार्य चल रहा है और उठान प्रक्रिया धीमी होने की वजह से तोशाम अनाज मंडी सरसों की फसल से अटी हुई है। ऐसे में मंगलवार को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों में सरसों की फसल लादकर तोशाम अनाज मंडी में पहुंचे तो मंडी परिसर में जगह के अभाव से मंडी के बाहर दोपहर करीब 12 बजे के बाद सिवानी मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण तोशाम अनाज मंडी से लेकर परशुराम चौक, सुरेंद्र चौक होते हुए बस स्टैंड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं अनाज मंडी से दूसरी तरफ जूई मार्ग तथा सिवानी मार्ग पर भी जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ऐसे में बस स्टैंड से भिवानी मार्ग तथा सिवानी मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। इसी बीच अनेक विद्यालयों की छुट्टी होने के चलते अनेक विद्यालयों की बस भी स्कूली बच्चों को लेकर जाम में फंस गई और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को काफी देर तक गर्मी के बीच मजबूरन बस में ही कैद रहना पड़ा। इंतजार करते-करते घंटों बीत जाने के बाद शाम के समय डायल 112 सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तथा चार घंटे से लगा वाहनों का लंबा जाम शाम के समय खुलवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed