फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to non-arrest of the accused, it was decided to close the market indefinitely.

Bhiwani News: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अनिश्चितकालीन बाजार बंद का लिया फैसला

Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Due to non-arrest of the accused, it was decided to close the market indefinitely.
 लोहारू में धमकी देने वाली बदमाश की गिरफ्तारी नही होने से नाराज व्यापार मंडल सदस्य बैठक करते हु
लोहारू। व्यापारी से रंगदारी और धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी 22 दिन बीतने पर नहीं होने से रविवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक अनिश्चितकाल तक बाजार बंद करने का निर्णय ले लिया। व्यापार मंडल के नेतृत्व में आधे घंटे में सभी व्यापारी दुकानें बंद कर अनाजमंडी परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बता दें कि गत 20 मई को लोहारू के व्यापारी सुनील के पुत्र यश को व्हाट्सएप कॉल करके लोहारू के ही एक युवक पोपट ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में शहर के व्यापार मंडल के लोग पीड़ित व्यापारी सुनील के पक्ष में उतर आए थे और पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन इस मामले ने उस वक्त ओर तूल पकड़ लिया जब तीन जून को एक दुकान के पास पोपट टीम की ओर से जारी किया हुआ एक धमकी भरा पत्र मिला। इसमें उन 11 व्यापारियों को धमकी दी गई, जो व्यापारी सुनील की मदद में लगे हुए थे। पत्र मिलने के बाद व्यापारियों में सनसनी फैल गई और व्यापारियों ने तुरंत अनाजमंडी शेड के नीचे व्यापार मंडल की एक आपात बैठक बुलाई। लेकिन इस बैठक में डीएसपी अशोक कुमार ने आरोपी पोपट को पकड़ने के लिए तीन दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया था कि तीन जिलों की टीम पोपट को पकड़ने में जुटी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। मामले में पुलिस की कथित ढीली कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने निर्धारित समय अनुसार रविवार सुबह 10:15 बजे अनाजमंडी शेड के नीचे पुन: व्यापारियों की बैठक बुलाई। बैठक में पहुंचे एसएचओ विद्यानंद ने जैसे ही कहा कि पुलिस प्रयास कर रही है और शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे तो व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने पुलिस जमकर खरी-खरी सुनाई और कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरके बैठी है और व्यापारियों को सुरक्षा का भय सता रहा है।
विज्ञापन


गुस्साए व्यापारियों ने कहा- यह पुलिस प्रशासन की नाकामी
धरना देने वाले व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, सचिव संजय खंडेलवाल, प्रकाश झुप्पा, राधाकृष्ण, रतन अग्रवाल, राजू छाबड़ा, राजकुमार, निटू गोयल, कमलेश भोड़ूका, महेश अग्रवाल, रामकिशन जांगिड़, हरपाल सिंह, रामसिंह कटारिया, जगदीश जायलवाल, लीलाधर डालमिया सहित अनेक व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन पर व्यापारियों और आम नागरिक की सुरक्षा का जिम्मा होता है लेकिन शहर के व्यापारियों को बार-बार धमकी मिल रही है और 22 दिन से धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह पुलिस प्रशासन की नाकामी है। व्यापार मंडल ने फैसला लिया है कि जब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तब तक लोहारू का बाजार बंद रहेगा। सोमवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सब्जी मंडी बाजार का भी साथ लिया जाएगा और पूरे शहर को बंद किया जाएगा। इसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारी इससे भी कड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय के आधा घंटे में ही सुनसान हो गया बाजार
व्यापारियों की सुरक्षा के मुद्दे पर रविवार को लोहारू के सभी व्यापारी एकजुट दिखाई दिए। धमकी देने वाले की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन के प्रति रोष जाहिर करने और बाजार बंद का फैसला लेने के आधे घंटे में ही लोहारू के मुख्य बाजार की दुकानें बंद हो गई। यही नहीं सभी व्यापारी धरने में बैठ गए। व्यापारियों का साथ देने कांग्रेस नेता शीशराम मेचू, भाजपा नेता वरुण श्योराण, कमल सैनी, महेश गांधी, किसान नेता रवींद्र कसवां, आढ़ती ज्ञानेंद्र जोशी, देवी सिंह सोनी, मुकेश नकीपुरिया सहित अनेक व्यापारी एकजुट दिखाई दिए।




धमकी देने वाले आरोपी पोपट को गिरफ्तारी के पुलिस टीमें मुस्तैदी से लगी हैं। इसमें कोताही की गुंजाइश नहीं है। व्यापारी संयम रखें। व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति भी पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। अपराधियों से निपटने में पुलिस सक्षम है और पूरी उम्मीद है जल्दी ही पोपट को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आम जनता इसमें सहयोग बनाए रखें।
-अशोक कुमार डीएसपी लोहारू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed