{"_id":"6622c788328326c9a108dd64","slug":"due-to-mustard-lifting-new-gate-passes-will-not-be-cut-in-nine-markets-today-wheat-will-not-be-purchased-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116261-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरसों उठान के चलते नौ मंडियों में आज नहीं काटे जाएंगे नए गेट पास, भिवानी में नहीं होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरसों उठान के चलते नौ मंडियों में आज नहीं काटे जाएंगे नए गेट पास, भिवानी में नहीं होगी गेहूं खरीद
Sat, 20 Apr 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी अनाज मंडी में सड़क पर फैला गेहूं।
भिवानी। जिले की मंडियों में दो दिन मौसम खराब होने के पूर्वानुमान के चलते और सरसों की बंपर आवक के कारण तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जूई, सिवानी, भिवानी, बवानीखेडा व चांग में 20 व 21 अप्रैल को सरसों खरीद नहीं होगी। वहीं भिवानी मुख्यालय की मंडी में गेहूं की शनिवार और रविवार को भी खरीद नहीं होगी। शुक्रवार को भिवानी में 608 किसानों का 42 हजार क्विंटल गेहूं सरकारी खरीद कराया गया। वहीं 892 किसानों की 17504 क्विंटल सरसों भी खरीद हुई।
भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी में शुक्रवार को 16 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं 935 किसानों के गेट पास काटे गए। इसी तरह अब तक भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में एक लाख 791 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। जिले भर में करीब 1400 किसानों के गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं बंपर आवक के चलते मंडियों में भी व्यवस्था चरमरा गई है।
जिला प्रशासन को उठान तेज कराने के लिए चौथी बार नई आवक पर भी रोक लगाने के आदेश दिए हैं। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि जिला में सरसों की खरीद का कार्य पुरजोर से चल रहा है। खरीद कार्य के साथ-साथ उठान कार्य भी सुचारू ढंग होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि आगामी दो दिन तक मौसम के खराब रहने की संभावना है। मंडियों में सरसों की आवक बहुत अधिक होने के कारण उठान के लिए समय चाहिए। इसी के चलते जिला की मंडी तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जूई, सिवानी, अनाज मंडी भिवानी, बवानीखेडा व चांग में 20 अप्रैल को गेट पास नहीं काटा जाएगा तथा 20 व 21 अप्रैल को सरसों खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बारे में खरीद व उठान एजेंसी के अधिकारियों को सरसों के उठान कार्य में तेजी लाने ले लिए जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं खरीद एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि अब भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में शनिवार और रविवार को गेहूं की सरकारी खरीद नहीं कराई जाएगी। जबकि उठान निरंतर जारी रहेगा।