फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to extreme heat, there will be holiday from nursery to class 8th from 20th to 24th May.

Bhiwani News: अत्यधिक गर्मी के चलते 20 से 24 मई तक नर्सरी से आठवीं कक्षा तक रहेगा अवकाश

Mon, 20 May 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, there will be holiday from nursery to class 8th from 20th to 24th May.
भिवानी। हीट वेव के चलते नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का 20 से 24 मई तक अवकाश घोषित किया है। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिले में सभी शिक्षण संस्थानों को 20 से 24 मई तक गर्मी की अधिकता को देखते हुए छुट्टी के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षक, गैर-शिक्षक व कर्मचारी, अधिकारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी को निर्देश दिए है कि वे निर्देशों की पालन सुनिश्चित करेंगे। कोई भी नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सरकारी, अर्ध सरकारी, प्राइवेट विद्यालय अवकाश अवधि के दौरान बच्चों के लिए न खोला जाएं। बता दें कि अत्यधिक गर्मी की वजह से शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था, लेकिन सुबह आठ बजे से ही तापमान अचानक बढ़ने लगा, जिसकी वजह से अब कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के अवकाश की भी घोषणा जिला प्रशासन ने कर दी है। लेकिन नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक स्कूलों में आना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed