फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to error in family ID, applications for Happy Card are not being made.

Bhiwani News: फैमिली आईडी में गड़बड़ी की वजह हैप्पी कार्ड के लिए नहीं हो पा रहे आवेदन

Mon, 21 Oct 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Due to error in family ID, applications for Happy Card are not being made.
भिवानी। परिवार पहचान पत्र की गलतियों के कारण लोगों को हैप्पी कार्ड बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की योजना के अनुसार हैप्पी कार्ड पर पात्र लोगों को रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर सफर की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। अभी तक जिले में करीबन 85 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। इनमें से लगभग रोडवेज विभाग की ओर से 60 हजार कार्डों का वितरण करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब लोगों को रोडवेज बसों एक हजार किलोमीटर तक का सफर निशुल्क दिया गया है। योजना के तहत हैप्पी कार्ड लाभार्थी परिवारों को एक हैप्पी कार्ड पर एक सदस्य एक हजार किलोमीटर तक का सफर निशुल्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पात्र परिवारों की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार एक लाख तक होनी चाहिए। लेकिन ज्यादातर परिवारों की वार्षिक इनकम परिवार पहचान में ज्यादा होने, आधार कार्ड में नाम गलत होने, पीपीपी में सभी सदस्य न जुड़े होने के कारण हैप्पी कार्डों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, योजना के तहत मुफ्त सफर का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किए हैं। उन सभी हैप्पी कार्डों का डिपो में पहुंचने के बाद वितरण होगा।

सरकार की योजना के तहत पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए लोगों की परिवार पहचान पत्र के अनुसार आय व अन्य डॉक्यूमेंट सभी नाम समान होने चाहिए। अन्यथा योजना का लाभ मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
- हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article