{"_id":"674362e01bf0fa8d290ddb18","slug":"due-to-change-in-weather-patients-suffering-from-joint-pain-increased-in-opd-of-civil-hospital-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126217-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मौसम बदलाव से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बढ़े जोड़ों के दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मौसम बदलाव से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बढ़े जोड़ों के दर्द के मरीज
Sun, 24 Nov 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
भिवानी। मौसम बदलाव के साथ ही जिला नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज तो ऐसे हैं, जिनके जोड़ों व घुटनों में दर्द की शिकायत है।
वहीं चिकित्सक भी नियमित व्यायाम के साथ-साथ खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। जिन मरीजों को पहले से ही घुटनों के दर्द की तकलीफ है वे इस मौसम में खास तौर पर बताए गई हिदायतों की पालना भी करें तो आराम मिल सकता है। चिकित्सक नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों को उपचार के साथ ही उन्हें नियमित रूप से थैरेपी लेने और बताया गया व्यायाम करने की सलाह भी दे रहे हैं।
दरअसल, उम्र के एक पड़ाव के बाद बुजुर्गों के घुटने भी जवाब दे रहे हैं। ज्यादातर मौसम बदलाव के दौरान उन्हें ज्यादा तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को नियमित उपचार लेने के साथ साथ चिकित्सक की दी गई सलाह पर भी अमल करना जरूरी है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के दौरान हड्डी रोग की ओपीडी में मरीज ज्यादा रहते हैं। ज्यादातर जोड़ों में दर्द और घुटनों के दर्द के मरीज आ रहे हैं। जो लोग सड़क हादसों में गंभीर रूप से चोटिल होते हैं। ऐसे लोगों की पुरानी चोट भी दर्द करने लगती हैं। मरीजों को नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए भी कुछ व्यायाम बताई जा रही हैं, जिनके करने से उन्हें आराम मिलता है।
- डॉ. मनीष श्योराण, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।