फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DSP records statements of family members in Manisha's death case, departmental inquiry continues against suspended police personnel

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में डीएसपी ने परिजनों के दर्ज किए बयान, निलंबित पुलिस कर्मचारियों की विभागीय जांच जारी

Sun, 21 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 21 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
DSP records statements of family members in Manisha's death case, departmental inquiry continues against suspended police personnel
ढाणी लक्ष्मण में मनीषा का घर।
भिवानी/ढिगावामंडी। मनीषा मौत मामले में निलंबित पुलिस कर्मचारियों की विभागीय जांच के सिलसिले में शनिवार को डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार भिवानी से गांव ढाणी लक्ष्मण मनीषा के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक डीएसपी ने मनीषा के परिजनों से बातचीत की और लापता होने से लेकर शव मिलने तक पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी मनबीर सिंह का तबादला किया गया था और लोहारू पुलिस थाने के एसएचओ अशोक को लाइन हाजिर किया गया था। जबकि मामले की जांच कर रही महिला एएसआई शकुंतला, ईआरवी पर तैनात ईएसआई अनूप, कांस्टेबल पवन और एसपीओ धर्मेंद्र को निलंबित किया गया था। मनबीर सिंह की जगह 2014 बैच के आईपीएस सुमित कुमार को भिवानी का नया एसपी नियुक्त किया गया। पिछले 18 दिनों से मनीषा मौत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है लेकिन निलंबित कर्मचारियों के संबंध में भिवानी पुलिस विभागीय जांच में भी जुटी है।
विज्ञापन

19 वर्षीय मनीषा ढाणी लक्ष्मण निवासी 11 अगस्त को प्ले स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसी दिन पिता संजय ने सिंघानी कॉलेज पहुंचकर ईआरवी डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद वह लोहारू पुलिस थाना भी पहुंचे जहां कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और शिकायत दर्ज किए बिना वापस भेज दिया गया। 12 अगस्त की शाम लापता होने का मामला दर्ज हुआ जबकि 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास मनीषा का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा के पिता ने महिला जांच अधिकारी और ईआरवी स्टाफ पर समय पर कार्रवाई न करने और थाना में दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। इस विवाद के चलते ग्रामीणों ने जिला नागरिक अस्पताल में धरना देकर शव लेने से इन्कार कर दिया। मामला बढ़ता देख एसपी मनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया जबकि महिला जांच अधिकारी सहित ईआरवी स्टाफ को निलंबित किया गया। लोहारू थाना के एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया। विभागीय जांच अब भी जारी है।

18 दिनों में छह बार परिजनों से पूछताछ कर चुकी है सीबीआई
मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई टीम तीन सितंबर से अब तक करीब छह बार परिजनों और गवाहों से पूछताछ कर चुकी है। चार बार घटना स्थल का मुआयना भी किया गया। मनीषा मौत मामले से जुड़े सभी गवाहों को बिना अनुमति बाहर जाने की इजाजत नहीं है। शनिवार को भी सीबीआई टीम रेस्ट हाउस के बंद कमरे में तथ्यों का अवलोकन कर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही।



मनीषा मौत मामले में लोहारू पुलिस थाने के कर्मचारियों को प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित किया गया था। विभागीय जांच अभी भी जारी है। इसी सिलसिले में टीम मनीषा के घर परिजनों से मिलने पहुंचे थे। -महेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed